Maharashtra MLC Election का ऐलान, 12 मई को मतदान; सीट बंटवारे को लेकर सियासत तेज
Maharashtra MLC Election 2026 की 10 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा। सीट बंटवारे और उम्मीदवारों को लेकर सियासी हलचल तेज है, जिसमें भाजपा, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं के नाम चर्चा में हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
उद्धव ठाकरे (सोर्स: साेशल मीडिया)
Maharashtra MLC Election 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव घोषित कर दिया गया है। इन 9 सीटों पर नियमित चुनाव होंगे, जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने राज्य में विधान परिषद चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
10 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव के मद्देनजर एमवीए के कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं। विधानसभा में संख्याबल के आधार पर भाजपा को 5 सीटें, शिवसेना को 2, राष्ट्रवादी कांग्रेस को 1 और महाविकास आघाड़ी को 1 सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।
Maharashtra MLC Election पर उद्धव ठाकरे का सस्पेंस
यूबीटी से उद्धव ठाकरे खुद विप जाएंगे या किसी अन्य को मौका देंगे, इस पर चर्चा जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और पार्टी के कई नेता इस सीट के लिए इच्छुक बताए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
ये भी पढ़ें :- ठाणे में मेट्रो, टनल, पॉड टैक्सी से होगा बदलाव, Deputy CM Eknath Shinde ने बताया सुपर सिटी प्लान
कांग्रेस के ये नेता चुनावी रेस में
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, मुजफ्फर हुसैन, सचिन सावंत, हनमंत पवार और राजेश राठोड के नाम विधान परिषद के लिए चर्चा में है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि एमवीए की एक सीट आखिर किस पार्टी को मिलती है। यदि उद्धव ठाकरे खुद उम्मीदवार नहीं बनते हैं, तो पार्टी के अन्य नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। इनमें पूर्व विपक्ष नेता अंबादास दानवे, प्रवक्ता सुषमा अंधारे, पूर्व सांसद विनायक राऊत, पूर्व सांसद राजन विचारे, पूर्व विधायक वैभव नाईक और सचिव सूरज चव्हाण शामिल है।
