

Deputy CM Eknath Shinde Thane Super City Plan: मुंबई के प्रवेश द्वार पर बसे ठाणे शहर को सुपर सिटी बनाने का प्लान रखते हुए राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज ठाणे का विकास मॉडल पूरे देश में सराहा जा रहा है।
ठाणे में किसी भी सुविधा की कमी नहीं होगी। मेट्रो, टनेल, इंटरनल मेट्रो, वाटर मेट्रो से लेकर पॉड टैक्सी तक की योजनाओं पर काम हो रहा है। डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे CREDAI MCHI ठाणे यूनिट द्वारा आयोजित 23वें रियल एस्टेट और हाउसिंग फाइनेंस एक्सपो में शामिल होकर विकासकों और नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “हमारा एजेंडा सिर्फ़ डेवलपमेंट का है और ‘ठाणे पैटर्न’ देश के लिए एक मॉडल होगा।
ठाणे से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट