Maharashtra MLC Election 2026: उद्धव ठाकरे समेत 9 एमएलसी का कार्यकाल खत्म, महायुति बनाम महाविकास में मुकाबला
Maharashtra MLC की 9 सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होंगे। उद्धव ठाकरे समेत कई बड़े नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिससे सियासी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Uddhav Thackeray (फोटो क्रेडिट-X)
Maharashtra MLC Election 2026 News Update: भारत चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर अगले महीने 12 मई को वोटिंग होगी और नतीजे उसी दिन शाम को घोषित किए जाएंगे।
शिवसेना (यूबीटी) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित 9 सदस्यों का कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो रहा है। यदि चुनाव निर्विरोध नहीं हुआ तो महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच हैं। दिलचस्प मुकाबला होगा।
जिन 9 एमएलसी का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें कई कद्दावर नेता शामिल इनमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शिवसेना शिंदे गुट की नेता व उप सभापति नीलम गोर्हे, भाजपा के संजय केणेकर, संदीप जोशी, दादाराव केचे, रणजीत सिंह मोहिते-पाटिल, राकांपा (एपी) के अमोल मिटकरी, कांग्रेस के राजेश राठौड़ और राकांपा (एसपी) के शशिकांत शिंदे का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Monsoon Alert: अरब सागर में 24 बार आएगी 4.5 मीटर से ऊँची लहरें, जानें कब है सबसे ज्यादा खतरा?
जहांगीर आर्ट गैलरी में सजा The Gold Dynasty Exhibition; 8 जून तक कलाप्रेमी देख सकेंगे अद्भुत कृतियां
मानसून के ट्रेलर से ही डूबा मुंबई का कुख्यात अंधेरी सबवे; क्यों करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं सुलझ रही समस्या?
Sunil Gavaskar ने जब चूमे 850 बच्चों के माथे, रो पड़े माता-पिता; ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ ने रची नई मिसाल
Maharashtra MLC का चुनावी कार्यक्रम
- चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 23 अप्रैल को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 30 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
- नामांकन पत्रों की जांच अगले महीने 2 मई को होगी, जबकि 4 मई तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। 12 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे चुनावी परिणाम घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें :- Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा, तांत्रिक खरात को मिला था राजनीतिक संरक्षण
प्रज्ञा सातव की सीट पर उपचुनाव
प्रज्ञा सातव के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई विधान परिषद की सीट के लिए 12 मई को ही उपचुनाव आयोजित किया जाएगा। सातव ने 18 दिसंबर 2025 को विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश किया था, इसलिए इस एक सीट के लिए अलग से मतदान होगा। इस उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले उम्मीदवार को विधान परिषद में 27 जुलाई 2030 तक कार्य करने का अवसर मिलेगा।
