मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Missing Women Special Cell: मुंबई में राज्य सरकार ने लड़कियों और महिलाओं के लापता होने के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक विशेष सेल का गठन किया है। महाराष्ट्र सरकार का दावा है कि इस पहल से महिलाओं को तलाशने की प्रक्रिया में तेजी आई है।
भाजपा के निरंजन डावखरे सहित अन्य सदस्यों ने विधान परिषद के प्रश्नकाल के दौरान महिलाओं के लापता होने का मुद्दा उठाया था। सदस्यों ने राज्य में बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और ठोस कदम उठाने की मांग की।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब देते हुए बताया कि लापता महिलाओं को खोजने के लिए गठित इस स्पेशल सेल में एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) स्तर की महिला अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सरकार के अनुसार, इस सेल के माध्यम से पिछले वर्ष की तुलना में महिलाओं को तलाशने के मामलों में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
बेपत्ता अल्पवयीन मुली, बालके व महिलांचा शोध लावण्याचे प्रमाण 100 टक्क्यांपर्यंत नेण्यासाठी विशेष मोहिमा राबविण्यात येत असून, त्यासाठी विशेष पथकांची स्थापना करण्यात आली आहे. (विधानपरिषद, मुंबई | दि.4 मार्च 2026)#Maharashtra #Mumbai #MahaBudget2026 pic.twitter.com/YNQLynxX7I — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 4, 2026
ये भी पढ़ें :- मनरेगा के तहत महाराष्ट्र को 1168 करोड़ की चौथी किस्त मंजूर, मजदूरों को बड़ी राहत
विशेष सेल राज्यभर के पुलिस थानों के साथ समन्वय स्थापित कर लापता मामलों की निगरानी कर रहा है। तकनीकी संसाधनों और डेटा विश्लेषण की मदद से मामलों का शीघ्र निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापता मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विपक्ष ने हालांकि आंकड़ों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।