Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद

Mumbai Local CCTV Upgrade: मुंबई लोकल में अपराधों पर लगाम कसने के लिए मध्य रेलवे का बड़ा कदम। सभी डिब्बों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे, महिला कोचों में 100% सुरक्षा व्यवस्था पूरी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 26, 2026 | 08:31 AM

मुंबई लोकल ट्रेन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Local Train Crime Control : मुंबई लोकल में बढ़ती मारपीट, चाकूबाजी, चोरी और महिलाओं से दुर्व्यवहार जैसी घटनाओं पर अब डिजिटल निगरानी का सख्त पहरा लगने जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए मध्य रेलवे ने पूरे लोकल बेड़े को चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाने की तैयारी तेज कर दी है। फिलहाल 2,194 डिब्बों में से 888 में कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष 1,306 डिब्बों में सीसीटीवी लगाने के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है।

परियोजना पूरी होने के बाद लोकल के हर डिब्बे में होने वाली हर गतिविधि कैमरों में कैद होगी, जिससे अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की पहचान और त्वरित कार्रवाई पहले से कहीं अधिक प्रभावी हो सकेगी। भीड़‌भाड़ वाली मुंबई लोकल में सफर अब केवल समय से दौड़ नहीं, बल्कि सुरक्षा की भी चुनौती बन गया है।

पिछले कुछ महीनों में मारपीट, चाकूबाजी, मिर्च स्प्रे, महिलाओं से दुर्व्यवहार और चोरी की बढ़ती घटनाओं ने उपनगरीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, लोकल ट्रेनों में होने वाले कई अपराधों की जांच में अब तक सबसे बड़ी समस्या ठोस सबूतों की कमी रही है। कई मामलों में जांच यात्रियों द्वारा मोबाइल फोन से बनाए गए वीडियो पर ही निर्भर रहती थी।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!

महाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान

नागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!

जनरल डिब्बों की सुरक्षा होगी मजबूत

  • इसी पृष्ठभूमि में यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मध्य रेलवे ने सभी लोकल डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का अभियान शुरू किया है। सभी डिब्बों में सीसीटीवी शुरू होने के बाद अपराधों की जांच अधिक प्रभावी होगी।
  • इससे आरोपियों की पहचान, साक्ष्य जुटाने और उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करना आसान हो जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि यह व्यवस्था केवल निगरानी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अपराधों पर अंकुश लगाने में भी प्रभावी साबित होगी। पूरे उपनगरीय लोकल बेड़े में सीसीटीवी लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
  • जनरल डिब्बों में भी चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में 1, 180 जनरल डिब्बों में से केवल 94 डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे कार्यरत हैं, जबकि बाकी डिब्बों में कैमरे लगाने की प्रक्रिया जारी है।
  • इसके अलावा 96 जनरल डिब्बों में टॉक बैंक प्रणाली उपलब्ध है, जिसे शेष डिब्बों तक भी विस्तारित किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद आपातकालीन स्थिति में यात्री सीधे नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकेंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया बल

सीसीटीवी प्रणाली पूरी तरह लागू होने के बाद मारपीट, चोरी, महिलाओं से छेड़छाड़, चाकूबाजी और अन्य अपराधों के आरोपियों तक तेजी से पहुंचना संभव होगा, घटनाओं के स्पष्ट दृश्य साक्ष्य उपलब्ध होने से जांच की गति बढ़ेगी, दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो सकेगी और लोकल ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर यात्रियों का विश्वास भी मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट

महिला डिब्बों में होगी शत-प्रतिशत सुरक्षा

  • महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मध्य रेलवे ने महिलाओं के लिए आरक्षित सभी 794 डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे और टॉक बैंक प्रणाली स्थापित कर दी है।
  • इससे आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करना और घटनाओं का रिकॉर्ड सुरक्षित रखना आसान हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ ट्रेनों के सुरक्षित संचालन पर भी मध्य रेलवे विशेष ध्यान दे रहा है।
  • कुल 320 मोटरमैन केबिनों में से 71 केबिनों में सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष 251 केबिनों में भी चरणबद्ध तरीके से कैमरे लगाए जाएंगे।

जनरल डिब्बों की वर्तमान स्थिति

  • कुल डिब्बे : 1,180
  • सीसीटीवी युक्त : 94
  • सीसीटीवी रहित: 1,086
  • टॉक-बैंक प्रणाली युक्त: 96
  • टॉक-बैंक प्रणाली रहित: 1,084

महिला डिब्बे

  • कुल डिब्बे : 794
  • सीसीटीवी : 794
  • टॉक-बैंक प्रणाली: 794

Local train mumbai central railway cctv installation passenger safety

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 08:31 AM

Topics:  

  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Mumbai Train

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.