-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Lok Sabha Seats Increase To 72 Delimitation 2029 Plan
महाराष्ट्र में बड़ा बदलाव: 48 से बढ़कर 72 हो सकती हैं लोकसभा सीटें, 2029 से पहले बदलेगा राज्य का सियासी नक्शा
- Written By: अनिल सिंह
Maharashtra Lok Sabha Seats: 2029 चुनाव से पहले महाराष्ट्र की लोकसभा सीटें 48 से बढ़कर 72 हो सकती हैं। केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण को लागू करने की तैयारी में जुटी है।

Maharashtra Lok Sabha Seats Delimitation 2029 प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Maharashtra Lok Sabha Seats Delimitation 2029: महाराष्ट्र में आगामी वर्षों में राजनीतिक भूगोल पूरी तरह बदलने वाला है। केंद्र सरकार द्वारा 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले परिसीमन (Delimitation) और महिला आरक्षण को लागू करने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। यदि प्रस्तावित बदलाव धरातल पर उतरते हैं, तो महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 48 से बढ़कर 72 हो सकती है।
यह विस्तार न केवल राज्य की राजनीति को प्रभावित करेगा, बल्कि शक्ति संतुलन में भी बड़ा उलटफेर ला सकता है। सूत्रों के अनुसार, देशभर में लोकसभा की कुल सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने का विचार चल रहा है, ताकि जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।
महाराष्ट्र पर प्रभाव: 24 नई सीटों का होगा इजाफा
वर्तमान में उत्तर प्रदेश (80 सीट) के बाद महाराष्ट्र 48 सीटों के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। परिसीमन के नए प्रस्ताव के तहत राज्य में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित है। इसका अर्थ है कि सतारा, पुणे, ठाणे और मुंबई जैसे तेजी से बढ़ते शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में नए निर्वाचन क्षेत्रों का गठन होगा। इतिहास पर नजर डालें तो 1952 के पहले चुनाव में तत्कालीन बंबई राज्य में 45 सीटें थीं, जो 1976 के परिसीमन के बाद 1977 में बढ़कर 48 हुईं और पिछले 49 वर्षों से स्थिर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एक तरफ सौंदर्यीकरण का दावा, दूसरी तरफ अनदेखी! गांधीबाग का ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक बदहाल
व्हाट्सऐप पर पॉक्सो पीड़ित बच्चों की पहचान साझा करने का आरोप, बल्लारपुर में युवक पर मामला दर्ज
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
गोंदिया बाजार समिति में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, सभापति-उपसभापति के खिलाफ लामबंद हुए 13 संचालक
ये भी पढ़ें- युवती ने मनचले पर बरसाए दनादन थप्पड़, मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, देखें वीडियो
महिला आरक्षण और 816 सीटों का गणित
सरकार की योजना 2029 के चुनाव से पहले ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को प्रभावी बनाने की है। इसके तहत कुल प्रस्तावित 816 सीटों में से एक-तिहाई यानी लगभग 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। महाराष्ट्र की प्रस्तावित 72 सीटों में से भी 24 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित की जा सकती हैं। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया का सीधा संबंध अगली जनगणना से है। अनुमान है कि जनगणना 1 मार्च 2027 तक पूरी होगी, जिसके बाद परिसीमन आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगा।
जनगणना और परिसीमन की चुनौती
सीटों के विस्तार में सबसे बड़ी बाधा समय सीमा है। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, परिसीमन में करीब 3 साल का समय लगता है। विपक्ष का आरोप है कि जनगणना और परिसीमन को महिला आरक्षण से जोड़ने के कारण इसमें देरी हो रही है। चर्चा यह भी है कि देरी से बचने के लिए सरकार 2011 की जनगणना को आधार बना सकती है, लेकिन दक्षिण भारतीय राज्य इसका विरोध कर सकते हैं क्योंकि जनसंख्या नियंत्रण के कारण उनकी सीटें उत्तर भारत के मुकाबले कम बढ़ेंगी। उत्तर प्रदेश की सीटें 80 से बढ़कर 120 होने की संभावना है, जो उत्तर भारत के राजनीतिक प्रभाव को और बढ़ा सकता है।
Maharashtra lok sabha seats increase to 72 delimitation 2029 plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
Aug 08, 2026 | 03:06 PMIPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 02:52 PMकांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
Aug 08, 2026 | 02:49 PMएक तरफ सौंदर्यीकरण का दावा, दूसरी तरफ अनदेखी! गांधीबाग का ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक बदहाल
Aug 08, 2026 | 02:44 PMमजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO
Aug 08, 2026 | 02:44 PMव्हाट्सऐप पर पॉक्सो पीड़ित बच्चों की पहचान साझा करने का आरोप, बल्लारपुर में युवक पर मामला दर्ज
Aug 08, 2026 | 02:42 PMप्रयागराज में सुपुर्द-ए-ख़ाक होगा अबान; 30 पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी में झांसी से रवाना हुआ अली अहमद
Aug 08, 2026 | 02:37 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












