Mumbai Local Train Harassment Thane Station Girl Thrashed Accused Video
युवती ने मनचले पर बरसाए दनादन थप्पड़, मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, देखें वीडियो
Girl Slap Molester Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में छेड़छाड़ करने वाले मनचले को युवती ने ठाणे स्टेशन पर सिखाया सबक। बुजुर्ग दंपति और युवती से बदसलूकी के आरोप में हिरासत में लिया गया।
Girl Slap Molester Mumbai Local Train (फोटो क्रेडिट-X)
Follow Us
Follow Us :
Mumbai Local Train Harassment: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मनचले ने लोकल ट्रेन के भीतर एक बुजुर्ग दंपति के साथ बदसलूकी की और एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। लेकिन इस बार, मनचले को अपनी करतूत का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा।
जैसे ही ट्रेन ठाणे स्टेशन पर रुकी, युवती ने हिम्मत दिखाते हुए मनचले पर दनादन थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया। स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों और लड़कियों ने भी युवती का साथ दिया और मनचले की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
🚨 SHOCKING | Mumbai Local IncidentA man allegedly harassed an elderly couple and molested a girl in a Mumbai local train, then followed them after they got down at Thane station.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना चलती लोकल ट्रेन में हुई। मनचला कथित तौर पर एक बुजुर्ग दंपति को परेशान कर रहा था और उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। इसी दौरान, उसने ट्रेन में सवार एक युवती के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब युवती और बुजुर्ग दंपति ने इसका विरोध किया, तो मनचला आक्रामक हो गया। इतना ही नहीं, जैसे ही वे लोग ठाणे स्टेशन पर उतरे, मनचला उनके पीछे-पीछे स्टेशन तक आ गया। उसकी इस निर्लज्जता को देखकर युवती का सब्र टूट गया।
ठाणे स्टेशन पर उतरते ही युवती ने मनचले को पकड़ लिया और उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। युवती के इस ‘रौद्र रूप’ को देखकर मनचला हक्का-बक्का रह गया। स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों और लड़कियों ने जब पूरा मामला जाना, तो वे भी युवती के समर्थन में उतर आए और मनचले की जमकर धुनाई की। स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफर-तफरी मच गई, लेकिन युवती की हिम्मत की सभी ने तारीफ की।
पुलिस की देरी पर नाराजगी
इस पूरी घटना के दौरान, यात्रियों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। आरोप है कि जब यह सब हो रहा था, तब पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुँच पाई। यात्रियों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय होती, तो मनचले को ट्रेन के भीतर ही पकड़ा जा सकता था। हालांकि, बाद में रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मनचले को हिरासत में ले लिया।
Mumbai local train harassment thane station girl thrashed accused video