MLC अमोल मिटकरी पर फर्जी खबर दिखाने वाले युवक को 5 दिन की जेल! महाराष्ट्र विधान परिषद का बड़ा फैसला
Amol Mitkari Fake News Case: यूट्यूब चैनल पर एनसीपी नेता अमोल मिटकरी के खिलाफ फर्जी खबर चलाने के मामले में महाराष्ट्र विधान परिषद ने अकोला के अंकुश गावंडे को 5 दिन की जेल की सजा सुनाई है।
- Written By: आकाश मसने
अमोल मिटकरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Satyaladha Youtube Channel Case: महाराष्ट्र विधान परिषद ने संसदीय विशेषाधिकार और सदन की गरिमा को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। सदन ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और विधान परिषद सदस्य (MLC) अमोल मिटकरी के खिलाफ एक यूट्यूब चैनल पर फर्जी खबर प्रसारित करने के मामले में अकोला के निवासी अंकुश गावंडे को पांच दिन के कारावास की सजा देने का आदेश जारी किया है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला ‘सत्य लढा’ नामक एक यूट्यूब चैनल से जुड़ा है। आरोप है कि अंकुश गावंडे और तीन अन्य पत्रकारों गणेश सोनावणे, हर्षदा सोनावणे और अमोल नंदुरकर ने इस चैनल पर एनसीपी नेता अमोल मिटकरी के खिलाफ निराधार और फर्जी खबरें प्रकाशित की थीं। सदन ने इसे गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों को बुधवार को सदन के समक्ष उपस्थित होकर बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया था।
तीन पत्रकारों ने मांगी माफी
बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान तीनों पत्रकार (गणेश, हर्षदा और अमोल) उपस्थित हुए और उन्होंने अपने कृत्य के लिए सदन से माफी मांग ली। विधान परिषद ने उनकी माफी स्वीकार करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि, मुख्य आरोपी अंकुश गावंडे सदन के आदेश के बावजूद उपस्थित नहीं हुए।
सम्बंधित ख़बरें
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि सदन के स्पष्ट आदेश के बावजूद गावंडे उपस्थित नहीं हुए, जो सदन की अवमानना है। इसलिए उनके खिलाफ जेल की सजा की सिफारिश वाले प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए।” बता दें कि मंगलवार को ही सदन ने एक प्रस्ताव पारित कर दिया था कि यदि आरोपी माफी नहीं मांगता है, तो उसे 5 दिन की जेल होगी।
यह भी पढ़ें:- मंत्री नरहरी झिरवल के वायरल वीडियो से सियासी तूफान, महाराष्ट्र सरकार में हड़कंप, क्या जाएगी कुर्सी?
सूर्यकांत मोरे और कुणाल कामरा से जुड़े मामले
इसी सत्र के दौरान, सदन ने एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) के नेता सूर्यकांत मोरे की माफी भी स्वीकार कर ली। मोरे ने राम शिंदे और अन्य सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके लिए पहले उन्हें 7 दिन की जेल की सिफारिश की गई थी। वहीं, कॉमेडियन कुणाल कामरा और शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे द्वारा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाने के मामले में भी चर्चा हुई। विशेषाधिकार समिति को इस मामले में अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए अगले सत्र के अंतिम दिन तक का समय विस्तार दे दिया गया है।
