E-KYC नहीं होने पर भी मिल रहा लाडली बहनों को पैसा! दिवाली से पहले सरकार का बड़ा तोहफा
महाराष्ट्र में 'माझी लाडकी बहीण' योजना (Ladki Bahin Yojana) के तहत पात्र लाभार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। अब उन्हें अक्टूबर महीने की किश्त मिलने जा रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
लाडकी बहन योजना
Ladki Bahin Yojna Update: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की महत्त्वाकांक्षी योजना लाडली बहना के लिए 410 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिति तटकरे ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार की इस कोशिश से लाखों महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होगी। इस मौके पर मंत्री तटकरे ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता ही समाज की मजबूती की आधारशिला है। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अधिकारों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सितंबर की राशि जमा
महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहना’ योजना के अंतर्गत महिलाओं के खातों में सितंबर माह की सम्मान निधि जमा होने को लेकर जो शंका थी, वह अब दूर हो गई है। तकनीकी कारणों से ई-केवायसी प्रक्रिया में रुकावटें आने की वजह से कई महिलाओं के खातों में धनराशि नहीं पहुंच पा रही थी।
ई-केवायसी में दो महीने की मोहलत
महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक, ई-केवायसी प्रक्रिया में दो महीने की अतिरिक्त छूट दी गई है, जिससे अब जिन महिलाओं की ई-केवायसी अधूरी थी, उनके खातों में भी शुक्रवार से धनराशि जमा होने लगी है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की सहायता दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
यह भी पढ़ें- गीले अकाल में सामाजिक संवेदनशीलता का संकल्प, रावण दहन का धनादेश मुख्यमंत्री सहायता निधि को सुपूर्द
एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फायदा
राज्य में भारी वर्षा और बाढ़ के चलते यह सवाल उठ रहा था कि सितंबर की किस्त समय पर जमा हो पाएगी या नहीं। लेकिन सामाजिक न्याय विभाग ने शासनादेश जारी कर महिला एवं बाल विकास विभाग को 410 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई। इसके अनुसार, शुक्रवार से महिलाओं के खातों में सितंबर माह की रकम डाली जा रही है। अब लगभग 1 करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाओं के खातों में यह किस्त पहुंचनी शुरू हो गई है।
