मराठी बनाम गैर मराठी...दिवाली की दुकान लगाने पर बवाल, महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर...

Thane News: डोंबिवली में मराठी और गैर-मराठी दुकानदारों के बीच जगह को लेकर विवाद हुआ। गैर-मराठी विक्रेताओं द्वारा जगह खाली करने से इनकार करने पर एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया।
Diwali Shops
सांकेत्क तस्वीर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक बार फिर से क्षेत्रीयता का मामला गरमा रहा है। यहां एक बार फिर मराठी बनाम गैर-मराठी विवाद शुरू हो गया है। इस बार मुंबई से सटे ठाणे जिले में एक नया विवाद हो रहा है। डोंबिवली में मंगलवार को दुकान लगाने को लेकर मराठी और गैर-मराठी भाषी गुटों के बीच तीखी बहस हो गई। यह बहस इतनी आगे बढ़ गई कि एक महिला दुकानदार ने तो अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आत्मदाह करने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, चौंकाने वाला यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों तथा अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और महिला को रोका, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विवाद के बीच पैदा हुआ गतिरोध

ऐसा बताया जा रहा है कि गुप्ते रोड पर हुए इस विवाद की वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई। शांति बहाल करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों तथा स्थानीय नेताओं को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

गैर मराठी विक्रेताओं ने दुकान हटाने से किया मना

बता दें कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मराठी भाषी महिलाओं के एक समूह ने त्योहारी सीजन के लिए दुकान लगाने के लिए कल्याण डोंबिवली नगर निगम (KDMC) से आधिकारिक अनुमति ली थी। जब वे अपनी दुकान लगाने के लिए वहां पहुंचीं तो गैर-मराठी लोगों ने (पहले से ही इस क्षेत्र पर कब्जा कर रखा था) वो जगह खाली करने से इनकार कर दिया।

इस बीच उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों समूहों में विवाद ज्यादा बढ़ गया। इस झड़प में अधिकतर महिला विक्रेताएं ही थीं, जिनके बीच गाली-गलौज भी शुरू हो गई। पुलिस ने बड़ी मेहनत के बाद इस मामले को शांत कराया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com