HSC Exam 2026: 12वीं के छात्रों के हॉल टिकट ऑनलाइन जारी, 12 जनवरी से डाउनलोड
Maharashtra News: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं की फरवरी-मार्च 2026 परीक्षा के लिए हॉल टिकट ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हॉल टिकट बिना हस्ताक्षर और मुहर के अमान्य रहेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
एचएससी बोर्ड 2026 (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। फरवरी-मार्च 2026 में होने वाली 12वीं की लिखित परीक्षाओं से पहले हॉल टिकट ऑनलाइन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू कर दी गई है।
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की लिखित परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए हॉल टिकट अनिवार्य होगा।
स्कूल और कॉलेज करेंगे डाउनलोड
मंडल ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हॉल टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे। संबंधित स्कूल और जूनियर कॉलेज बोर्ड की वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पंढरपुर जाने वाले वारकरियों के लिए खुशखबरी! CSMT से मिरज के लिए 25 और 26 जुलाई को चलेंगी वन-वे स्पेशल ट्रेनें
सफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
अब फोन में अलग-अलग ऐप रखने का झंझट खत्म, RailOne पर बुक करें टिकट, खाना और ट्रैक करें लाइव ट्रेन
मध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं
बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए छात्रों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क होगी।
हस्ताक्षर और मुहर अनिवार्य
बोर्ड की ओर से यह निर्देश दिया गया है कि स्कूल या जूनियर कॉलेज द्वारा दिए गए हॉल टिकट पर प्रधानाचार्य या प्राचार्य के हस्ताक्षर और आधिकारिक मुहर होना अनिवार्य है। फोटोयुक्त हॉल टिकट पर अधिकृत हस्ताक्षर या मुहर नहीं होने पर उसे अमान्य माना जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना जरूरी
परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को अपना हॉल टिकट अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर साथ लाना होगा। हॉल टिकट के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें :- Navbharat Exclusive: गठबंधन टूटने पर बोले नसीम खान, कोई नुकसान नहीं
छात्रों को सतर्क रहने की सलाह
मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने हॉल टिकट प्राप्त कर लें और उसमें दर्ज जानकारी को ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
