Maharashtra HSC 12th Result 2026: 89.79% स्टू़डेंट्स हुए पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी
Maharashtra HSC 12th Result 2026 का प्रतिशत 89.79% रहा। इस साल भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि कोंकण विभाग टॉप पर रहा। भंडारा की छात्रा गीतिका ने 100% अंक हासिल किए।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र HSC परिणाम 2026 उत्तीर्ण प्रतिशत (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra HSC 12th Result 2026 Pass Percentage: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस वर्ष का परिणाम 89.79% रहा जो पिछले दो साल की तुलना में कम है।
साइंस स्ट्रीम में 96.44%, कॉमर्स में 87.03%, वोकेशनल में 82.64% और आर्ट्स स्ट्रीम में 78.02% विद्यार्थी पास हुए हैं। इस साल भी बेटियों ने बाजी मारी है।
छात्राओं का प्रदर्शन 93.15% और छात्रों का प्रदर्शन 86.80% रहा। छात्राएं 6.35% से आगे रहीं। कोंकण विभाग ने इस साल भी 94.14% के साथ नंबर वन की स्थिति बरकरार रखी है। पिछले वर्ष 91.88% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में खींचतान उजागर, 2029 चुनाव पर सस्पेंस, गठबंधन पर सवाल; मंत्री के बयान से हलचल
नांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
नागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
किरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
वहीं 2024 में रिजल्ट 93.37% रहा था। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले साल भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.54%, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.51% रहा था।
कॉमर्स : भंडारा की गीतिका अव्वल
12वीं की परीक्षा में लिए 100% अंक महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में भंडारा जिले की गीतिका श्याम धूत ने सफलता का परचम लहराते हुए पूरे राज्य में जिले का नाम रोशन किया है। स्थानीय ‘नूतन कन्या कॉमर्स कनिष्ठ महाविद्यालय की छात्रा गीतिका ने वाणिज्य संकाय में 100% अंक हासिल किए है।
ये भी पढ़ें :- महायुति में खींचतान उजागर, 2029 चुनाव पर सस्पेंस, गठबंधन पर सवाल; मंत्री के बयान से हलचल
परीक्षा परिणाम से पहले ही छात्र ने दी जान
महाराष्ट्र में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बुलढाणा जिले के मलकापुर में एक छात्र ने परीक्षा – परिणाम घोषित होने के डर और तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। विडंबना यह रही कि जब अगले दिन परिणाम आया, तो वह छात्र अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुआ था। मृतक की पहचान 19 वर्षीय साहिल संजय राणे के रूप में हुई है।
