महाराष्ट्र में हीटवेव का तांडव: पुणे समेत इन जिलों में रेड अलर्ट, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग ने विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। जानिए आपके जिले का हाल।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Maharashtra Heatwave Alert: महाराष्ट्र में गर्मी का पारा अब बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सूरज की तपिश और लू (Heatwave) के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पुणे शहर में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटे राज्य के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।
इन इलाकों में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 18 अप्रैल तक भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं, विदर्भ में 19 अप्रैल तक स्थिति गंभीर बनी रहेगी। तटीय इलाके कोकण में भी 18 अप्रैल को मौसम गर्म और उमस भरा रहने वाला है, जिससे लोगों को भारी बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है।
विदर्भ सबसे ज्यादा गर्म क्षेत्र
महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र इस समय देश की सबसे भीषण गर्मी का केंद्र बन गया है। अकोला और अमरावती में पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस साल अब तक न केवल महाराष्ट्र में बल्कि पूरे देश में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। वर्धा, चंद्रपुर, वाशिम और नागपुर जैसे शहरों में तापमान 43 डिग्री के निशान से ऊपर बना हुआ है। यहां की गर्मी पूरी तरह से शुष्क है, जिससे लू (Heatwave) का खतरा बढ़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Monsoon Alert: अरब सागर में 24 बार आएगी 4.5 मीटर से ऊँची लहरें, जानें कब है सबसे ज्यादा खतरा?
छत्रपति संभाजीनगर के लिए बड़ी खुशखबरी: 17 KM लंबी पाइपलाइन की टेस्टिंग शुरू, इन इलाकों को मिलेगा सबसे पहले लाभ
सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर 18 जून को वोटिंग, जानें नामांकन से मतदान तक की पूरी डिटेल
गरवारे क्लब से महायुति ने फूंका चुनावी शंखनाद, जानें कौन है महायुति के 17 अधिकृत उम्मीदवार?
मराठवाड़ा के जिलों जैसे छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और नांदेड़ में भी भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। परभणी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगले दो से तीन दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन सप्ताहांत में संभावित बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने नागरिकों से दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है। प्रशासन ने विदर्भ के निवासियों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें।
यह भी पढ़ें:- धमकी मत दो, हिम्मत है तो…, संजय राउत ने किस बात पर पीएम मोदी को ललकारा? जानें पूरा वाकया
बारिश लेकर आएगी राहत की खबर
भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को पुणे शहर और आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 18 से 21 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 19 से 22 अप्रैल के दौरान पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है, जिससे लू की तीव्रता कम होगी।
