Power Cut News: मानसून पूर्व मरम्मत के चलते आज कई इलाकों में बिजली गुल, देखें समय और क्षेत्रों की सूची

Chhatrapati Sambhajinagar Power Cut: छत्रपति संभाजीनगर में मानसून पूर्व मरम्मत कार्यों के चलते शुक्रवार, 17 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
Power Cut News: Power Outages in Several Areas Today Due to Pre-Monsoon Maintenance; Check the List of Timings and Affected Areas
बिजली कटौती की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MSEDCL Maintenance 17 April: छत्रपति संभाजीनगर में मानसून के आगमन से पहले बिजली लाइनों के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए महावितरण ने शहर के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार, 17 अप्रैल को बिजली कटौती (Power Cut) की घोषणा की है। इस दौरान अलग-अलग फीडरों के अंतर्गत आने वाले रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।महावितरण के अनुसार, यह कार्य मानसून के दौरान होने वाले तकनीकी फॉल्ट और शॉर्ट सर्किट की समस्याओं को कम करने के लिए किया जा रहा है।

सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक (भीम टेकड़ी और दिल्लीगेट फीडर)

भीम टेकड़ी और दिल्लीगेट फीडर से जुड़े निम्नलिखित क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अंबर हिल और एवरेस्ट कॉलेज क्षेत्र, सईदा कॉलोनी और हसूल, कोलथनवाड़ी रोड, जहांगीर कॉलोनी, चेतना नगर और फातिमा कॉलोनीइन इन इलाकों में सुबह 10 से शाम 4 तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक (पडेगाव और रेलवे स्टेशन फीडर)

पडेगाव उपकेंद्र के सभी फीडर तथा निशांत पार्क और रेलवे स्टेशन फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उद्योग इंद्रकमल और स्काय सिटी, निशांत पार्क क्षेत्र और मास्टर कुक होटल, दिशा नगरी और जेड गैलेक्सी, शिवकला नेत्रालय और द्वारकादास नगर, शाहनूरवाड़ी और समाधान कॉलोनी इन इलाकों में सुबह से दोपहर तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक (रेलवे स्टेशन उपकेंद्र)

छत्रपति संभाजीनगर के रेलवे स्टेशन उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बिना बिजली के रहना होगा। इस लंबे शटडाउन के दौरान प्रमुख तकनीकी सुधार किए जाएंगे।

सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक (विभिन्न उपनगर)

शहर के अन्य महत्वपूर्ण उपनगरों में भी सुबह के सत्र में कटौती की जाएगी जिनमें म्हाडा कॉलोनी और चिकलथाना, सावित्री नगर और हवाई अड्डे के सामने का क्षेत्र, प्रकाश नगर, राम नगर और नारेगाव, उस्मान पुरा, एसबीएच कॉलोनी और विकास नगर शामिल है।

महावितरण की अपील

महावितरण ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह 'प्री-मानसून मेंटेनेंस' अनिवार्य है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बिजली से चलने वाले महत्वपूर्ण कार्य इस समय सारणी के अनुसार पहले ही निपटा लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com