महाराष्ट्र स्नातक चुनाव: कहां देखें जानकारी, कब हैं इलेक्शन और कैसी है वोटिंग प्रोसेस? पढ़ें पूरी गाइड

MLC Election Dates Maharashtra: स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 की पूरी जानकारी पढ़ें। जानें मतदान की तारीखें, पात्रता मानदंड, वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका और वोटिंग प्रोसेस।
maharashtra graduate mlc election guide voting process dates
चुनाव की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनावों की हलचल तेज हो गई है।

  • स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के इस चुनाव के लिए मतदान आगामी तेरह अक्टूबर को संपन्न होगा।

  • मतदाता सूची में नाम चेक करने और पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Maharashtra Graduate MLC Election 2026: महाराष्ट्र में विधान परिषद (MLC) की 5 सीटों के लिए चुनावी हलचल तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, राज्य के 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं।

इनमें पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर स्नातक क्षेत्र तथा पुणे एवं अमरावती शिक्षक क्षेत्र शामिल हैं। यदि आप भी इस चुनाव में भाग लेने वाले हैं या प्रक्रिया समझना चाहते हैं, तो जानिए तारीखों से लेकर पात्रता और मतदान विधि तक की पूरी जानकारी।

चुनाव की सभी अहम तारीखें

  • आधिकारिक अधिसूचना जारी होना: 29 सितंबर 2026

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2026

  • नामांकन पत्रों की जांच: 7 अक्टूबर 2026

  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026

  • मतदान की तारीख: 23 अक्टूबर 2026 (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक)

  • मतगणना: 27 अक्टूबर 2026

  • चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने की सीमा: 31 अक्टूबर 2026

कौन है एलिजिबल?

आम विधानसभा या लोकसभा चुनाव से इतर, स्नातक व शिक्षक मतदारसंघा की मतदाता पात्रता विशेष होती है।

स्नातक मतदारसंघ

  • भारत का नागरिक होना और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र (जैसे पुणे संभाग) का साधारण निवासी होना अनिवार्य है।

  • मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सरकार/चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष अर्हता हो।

  • डिग्री अर्हता तिथि (1 नवंबर 2025) से कम से कम 3 वर्ष पूर्व प्राप्त की गई हो।

शिक्षक मतदारसंघ

  • भारत का नागरिक और संबंधित क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।

  • अर्हता तिथि (1 नवंबर 2025) से ठीक पहले के 6 वर्षों में से कम से कम 3 वर्ष तक माध्यमिक या उससे उच्च स्तर के मान्यता प्राप्त स्कूल/संस्थान में पूर्णकालिक शिक्षण कार्य किया हो।

विशेष ध्यान दें कि केवल आम वोटर कार्ड होना वोट देने के लिए काफी नहीं है। इस चुनाव के लिए विशेष मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है, जिसके लिए स्नातक फॉर्म 18 और शिक्षक फॉर्म 19 के जरिए अलग से पंजीकरण कराते हैं।

maharashtra graduate mlc election guide voting process dates
India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

कहां देखें जानकारी और वोटर लिस्ट में अपना नाम?

मतदाता सूची में नाम खोजने और फॉर्म भरने के लिए ceoelection.maharashtra.gov.in या mahaelection.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। संबंधित संभाग जैसे पुणे विभागीय आयुक्त पोर्टल (divcompune.maharashtra.gov.in) पर अंतिम मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की सूची और निर्देश उपलब्ध हैं।

maharashtra graduate mlc election guide voting process dates
हेडगेवार के बगल में लगी थी शिवाजी महाराज की फोटो, युवाओं ने RSS का बैनर काटकर निकाली तस्वीर, VIDEO हुआ वायरल

कैसी है मतदान प्रक्रिया?

स्नातक चुनाव आम ईवीएम बटन दबाने की प्रक्रिया से बिल्कुल अलग होता है। मतदान बैलेट पेपर पर होता है। मतदाता को प्रत्याशियों के नाम के आगे अपनी पसंद का अंक दर्ज करना होता है (जैसे पहली पसंद के लिए 1, दूसरी पसंद के लिए 2)। पहली पसंद 1 लिखना अनिवार्य है।

बैलेट पेपर पर अंक दर्ज करने के लिए मतदान केंद्र पर अधिकारियों द्वारा दिए गए विशेष बैंगनी स्केच पेन का ही इस्तेमाल करना होता है।

सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम

मतों की गिनती पहली वरीयता के वोटों और निर्धारित कोटा के आधार पर होती है। यदि पहली वरीयता से फैसला नहीं होता, तो खारिज या अधिशेष प्रत्याशियों के वोट अगली वरीयताओं के अनुसार ट्रांसफर किए जाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com