Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra: महाराष्ट्र की GDP दर राष्ट्र से ज्यादा, मौजूदा वित्त वर्ष में 7.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि की उम्मीद

Maharashtra GDP: महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था के मौजूदा वित्तवर्ष में 7.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की उम्मीद है। सरकार द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Mar 08, 2025 | 08:52 AM

देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र की अनुमानित वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था से अधिक है, जो सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार द्वारा प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि और संबद्ध गतिविधियों, उद्योग और सेवा क्षेत्रों की वृद्धि दर क्रमशः 8.7 प्रतिशत, 4.9 प्रतिशत और 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सर्वेक्षण के अनुसार 2023-24 के लिए महाराष्ट्र का नोमिनल सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्तमान मूल्यों पर 40,55,847 करोड़ रुपये आंका गया है, जो 2022-23 में 36,41,543 करोड़ रुपये था।

2024-25 के लिए संशोधित अनुमान 45,31,518 करोड़ रुपये है। जीएसडीपी किसी राज्य की सीमाओं के भीतर एक वित्तीय वर्ष में उत्पन्न कुल आर्थिक उत्पादन को दर्शाता है। संशोधित अनुमानों के अनुसार 2023-24 के दौरान भारत के कुल नोमिनल जीडीपी में महाराष्ट्र का योगदान औसतन 13.5 प्रतिशत था, जो देश में सबसे अधिक था। 2023-24 के लिए वास्तविक जीएडीपी 24,35,259 करोड़ रुपये होने का अनुमान था, जो 2022-23 में 22,55,708 करोड़ रुपये रहा था।

2023-24 के दौरान टॉप 10 जीएसडीपी वाले राज्य

1. महाराष्ट्र
2. तमिलनाडु
3. उत्तर प्रदेश
4. कर्नाटक
5. गुजरात
6. पश्चिम बंगाल
7. राजस्थान
8. तेलंगाना
9. आंध्र प्रदेश
10. मध्य प्रदेश

रोचक तथ्य यह है कि महाराष्ट्र की प्रति व्यक्ति आय (2,78,681 रुपये) तमिलनाडु (3,15,220 रुपये), कर्नाटक (3,32,926 रुपये) और गुजरात (2,97,722 रुपये) से कम है।

घटेगा गन्ने व तिलहन का उत्पादन

2024-25 के खरीफ मौसम में 157.59 लाख हेक्टेयर भूमि पर बुवाई पूरी हुई। अनाज, दालें, तिलहन और कपास के उत्पादन में क्रमशः 49.2 प्रतिशत, 48.1 प्रतिशत, 26.9 प्रतिशत और 10.8 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, गन्ने के उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 6.6 प्रतिशत की गिरावट होने की उम्मीद है। 2024-25 के रबी मौसम में 62.81 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई पूरी हुई। अनाज और दालों के उत्पादन में क्रमशः 23 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जबकि तिलहन उत्पादन में 2023-24 की तुलना में 22.7 प्रतिशत की गिरावट होने की संभावना है।

जून 2023 तक प्रमुख, मध्यम और लघु जलाशयों के माध्यम से 32,596 मिलियन घन मीटर सिंचाई क्षमता विकसित की गई, जो कुल भंडारण क्षमता का 74.5 प्रतिशत थी। 2024 के मानसून में राज्य में सामान्य से 116.8 प्रतिशत वर्षा हुई। महाराष्ट्र के 203 तालुकों में अत्यधिक वर्षा, 68 में सामान्य और 84 तालुकों में कम वर्षा दर्ज की गई। मार्च 2024 के अंत तक, महाराष्ट्र का वन क्षेत्र राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 20.1 प्रतिशत था।

दूध उत्पादन में पांचवा स्थान

महाराष्ट्र दूध उत्पादन में देश में 6.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पांचवें स्थान पर है। सर्वेक्षण के अनुसार 2023-24 के दौरान राज्य में सहकारी डेयरियों द्वारा दूध का औसत दैनिक संग्रह 42.32 लाख लीटर रहा, जो 2022-23 में 38.45 लाख लीटर था। अंडा उत्पादन में महाराष्ट्र 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि मांस उत्पादन में यह देश में तीसरे स्थान पर है और उसकी राष्ट्रीय मांस उत्पादन में 11.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

एफडीआई में राज्य रहा अव्वल

2023-24 के दौरान महाराष्ट्र ने देश के कुल निर्यात में 15.4 प्रतिशत का योगदान दिया। 23 जनवरी 2025 तक देश में केंद्र द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक थी। अक्टूबर 2019 से सितंबर 2024 के बीच महाराष्ट्र ने 31 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह में देश में शीर्ष स्थान हासिल किया।

बिजली उत्पादन: 31 मार्च 2024 तक महाराष्ट्र की कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 38,601 मेगावाट थी, जिसमें थर्मल ऊर्जा का 52.8 प्रतिशत, नवीकरणीय ऊर्जा का 32 प्रतिशत, जल विद्युत का 7.9 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का 7.3 प्रतिशत योगदान था।

आयुष्मान भारत: एकीकृत महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत योजना के तहत 2024-25 के दिसंबर तक कुल 8.45 लाख सर्जरी और उपचार किए गए, जिस पर 1,143.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

माझी लाडकी बहिन योजना: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत दिसंबर 2024 तक महिलाओं को 17,505.90 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई।

Maharashtra gdp rate higher than india grow at 7 3 percent in current financial year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2025 | 08:52 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Budget

सम्बंधित ख़बरें

1

वैनगंगा-नलगंगा प्रोजेक्ट को लेकर फडणवीस सरकार ने उठाया बड़ा कदम, केंद्र से मांगी सहायता

2

महाराष्ट्र में होगा एक और आंदोलन! अब किसने बढ़ाई फडणवीस सरकार की टेंशन?

3

नशेड़ी और आपराधिक पृष्ठभूमी का बाबाराजे जगताप! जिसने अजीत दादा को किया था ‘वो’ विवादास्पद फ़ोन कॉल

4

अनशन तुड़वाकर अब यू-टर्न! मराठा आरक्षण पर CM फडणवीस के बयान से मनोज जरांगे को झटका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.