देवाभाऊ ने दी किसानों को 5,029 करोड़, सिबिल स्कोर की शर्त भी हटाई, 562.90 करोड़ की दूसरी किश्त भी जारी
Farmers Loan Waiver: महाराष्ट्र में 6.22 लाख किसानों को कर्जमाफी की पहली राहत मिली। सरकार ने 5,029 करोड़ रुपये खातों में भेजे, साथ ही सोलर पंप योजना के लिए 562.90 करोड़ दिए।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
किसानों को मिली कर्जमाफी की पहली राहत (सोर्स: AI)
Maharashtra Farmers Loan Waiver: महाराष्ट्र के लाखों किसानों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना 2026’ के तहत पहली किश्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के सह्याद्रि अतिथिगृह में आयोजित कार्यक्रम में एक क्लिक के जरिए 6,22,207 पात्र किसानों के कर्ज खातों में 5,029 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।
आधार प्रमाणीकरण पूरा करने वाले किसानों को इसका सीधा लाभ मिला है। सरकार के अनुसार जिन किसानों का आधार सत्यापन अभी बाकी है, उन्हें प्रक्रिया पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से कर्जमाफी का लाभ दिया जाएगा। वहीं, करीब 12 लाख खातों में तकनीकी त्रुटियां सामने आई हैं, जिन्हें सुधार के लिए बैंकों को वापस भेजा गया है।
सिबिल स्कोर की शर्त नहीं
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि कर्जमाफी योजना का लाभ लेने वाले किसानों पर नए कृषि ऋण के लिए सिबिल स्कोर की शर्त लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को कर्जमाफी के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें केवल आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
FDA तलवार से मच्छर मारने की कोशिश कर रही; Amazon के लाइसेंस निलंबन पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले पर बड़ा एक्शन; सीएम फडणवीस ने दिए पिछले 5 वर्षों के ऑडिट के आदेश
IIT Bombay में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! बिना लाइसेंस चल रही 2 हॉस्टल मेस पर FDA ने लगाया ताला
मुंबई लोकल का सफर अब होगा और भी आसान! केंद्र सरकार ने MUTP-3 के लिए जारी की 406 करोड़ रुपए की पहली किस्त
योजना के तहत पहले चरण में कर्जमाफी और इसके बाद दूसरे चरण में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि कर्जमाफी का लाभ पाने वाले पात्र किसानों को खरीफ फसल के लिए बिना देरी नया कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से उबरकर खेती का काम जारी रख सकें।
यह भी पढ़ेः- FDA तलवार से मच्छर मारने की कोशिश कर रही; Amazon के लाइसेंस निलंबन पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाया फटकार
मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना
किसानों को दिन के समय भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने 562.90 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त महावितरण को जारी की है। इस राशि का उपयोग ‘मागेल त्याला सौर कृषी पंप’ योजना और कृषि बिजली वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण व सौरकरण में किया जाएगा। सरकार ने पांच वर्षों में 5 लाख सोलर कृषि पंप स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
मई 2026 तक 3,17,122 पंप लगाए जा चुके हैं और इन पर 793.79 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। सौर ऊर्जा आधारित बिजली व्यवस्था से कृषि फीडरों को मजबूत करने और किसानों को दिन में नियमित बिजली उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
