Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को राज्यमाता का दिया दर्जा, बताया हिंदू धर्म में पूजा का होता है विधान

आज महाराष्ट्र सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें गाय तो माता का दर्जा देते हुए प्रकृति और संस्कृति से जोड़ा है। बताया जा रहा है गाय को राज्यमाता का दर्जा दिलाने के लिए लंबे समय से आंदोलन चल रहे थे जिसे आज सफलता मिली है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 30, 2024 | 02:32 PM

महाराष्ट्र में गाय को बनाया राज्यमाता (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य के वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है जहां पर राज्य की शिंदे सरकार ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। आज सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें गाय तो माता का दर्जा देते हुए प्रकृति और संस्कृति से जोड़ा है। बताया जा रहा है गाय को राज्यमाता का दर्जा दिलाने के लिए लंबे समय से आंदोलन चल रहे थे जिसे आज सफलता मिली है।

सरकार ने आदेश में कही बात

आज मुंबई में शिंदे सरकार ने पशु गाय को राज्यमाता का दर्जा देने का फैसला सुनाया है। इसके आदेश में लिखा कि, गाय का भारतीय संस्कृति, वैदिक काल से महत्व है। देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए उपयुक्त है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति,पंचगव्य उपचार पद्धति, इस तरह गोमूत्र जैविक खेती पद्धति के महत्व को देखते हुए गाय को अब से राज्यमाता घोषित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, गाय को राज्यमाता घोषित किए जाने से गोकशी और गोतस्करी के मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी।

https://docs.google.com/viewerng/viewer?url=https://getapi.indiatvnews.com/doc/gr-gomata-rajyamata.pdf

सम्बंधित ख़बरें

राकां (एसपी) ने लगाया विलय पर विराम, जयंत पाटिल बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे सुनेत्रा की मदद

4 करोड़ की रेंज रोवर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बीजेपी सांसद लुंबा रामजी चौधरी

अब मनपा में ‘पिछले दरवाजे’ से प्रवेश के लिए लॉबिंग तेज, जानिए कौन बन सकता है स्वीकृत नगरसेवक

मुंबई के 10 स्टेशनों पर जल्द शुरू होंगे इमरजेंसी मेडिकल रूम, ई-ऑक्शन के जरिए मिली मंजूरी, यात्रियों को राहत

भारत में गाय का महत्व

भारत देश में कई पशु-पक्षियों की पूजा की जाती है तो वहीं पर हिंदू धर्म में इनका काफी महत्व होता है। दरअसल भगवान श्रीकृष्ण का संबंध गाय से रहा है जिनका पूजन विधान से किया जाता है। गाय को पवित्र मानने के साथ दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है। इसके अलावा आयुर्वेद में कहा गया है कि, बच्चों को गाय का दूध पिलाने से उनका विकास अच्छा होता है और बच्चे शांत प्रवृत्ति के होते हैं।

ये भी पढ़ें- ये Yeah, Yeah क्या होता है? कोर्ट हैं कॉफी शॉप नहीं, SC के CJI चंद्रचूड़ ने वकील को लगाई कड़ी फटकार

इसके अलावा हिंदू धर्म में गाय को देवी-देवताओं के तुल्य माना गया है। लंबे समय से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गाय को अब राज्यमाता के रूप में पूजा जाएगा। यह बड़ी खुशखबरी से गौ तस्करी के मामलों पर रोक लग सकती है।

Maharashtra declared cow as the mother of the state

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2024 | 02:32 PM

Topics:  

  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.