महाराष्ट्र दिवस, देवेंद्र फडणवीस,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र दिवस पर शिवाजी पार्क से CM फडणवीस का संदेश, मराठी सीखना जरूरी; लेकिन हिंसा नहीं

Maharashtra Day Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र दिवस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठी सीखना जरूरी है, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा या भेदभाव कतई स्वीकार नहीं होगा।

अंकिता पटेल

Shivaji Park Event Mumbai News: मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में सभी लोगों को मराठी भाषा सीखना जरूरी है, लेकिन भाषा सिखाने के नाम पर हिंसा या भेदभाव को कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कभी भी भाषा के नाम पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है।

हमारी कभी इतनी संकुचित सोच वाली मानसिकता नहीं रही। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भी हम सभी को यह संदेश दिया है। सीएम फडणवीस ने यह बात छत्रपति शिवाजी पार्क में एक मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर कही।

उन्होंने कहा कि संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन एक ऐतिहासिक जन आंदोलन था, जिसका मुख्य उद्देश्य मराठी भाषी लोगों के लिए मुंबई सहित एक एकीकृत महाराष्ट्र राज्य का गठन करना था। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिस 'महाराष्ट्र धर्म की नींव रखी थी, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हम सभी को काम करना है।

मराठी भाषा का मुद्दा सुर्खियों में

सीएम फडणवीस का मराठी भाषा पर बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में ऑटो रिक्शा व टैक्सी चालकों के लिए 1 मई से मराठी भाषा अनिवार्य करने का ऐलान किया गया था। हालांकि अब राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक की मोहलत दी है। इस विवाद के बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने मराठी सिखाने के मुद्दे पर महायुति सरकार को घेरते हुए कहा है कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात में स्थानीय भाषा का ज्यादा इस्तेमाल होता है। लेकिन महाराष्ट्र में सरकार के नरम रुख की वजह से समस्या पैदा हुई है।

महाराष्ट्र देश का पावर इंजन

फडणवीस ने आगे कहा कि देश के विकास में महाराष्ट्र एक अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी को महाराष्ट्र को नंबर वन राज्य बनाने के लिए अपना पूरा योगदान देना चाहिए, सीएम ने विश्वास जताया कि विकास के मामले में आने वाले दिनों में महाराष्ट्र न केवल देश का बल्कि पूरी दुनिया में एक मिसाल कायम करेगा।

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र दिवस और कामगार दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीचाई फुले, राजश्री छत्रपति शाहु महाराज, संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर और अन्य सभी महान समाज सुधारकों के योगदान को नमन करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Delhi Protest LIVE: मोदी-शाह और ज्ञानेश ने देश को बर्बाद किया, 2024 के चुनाव में वोट चोरी हुई: राहुल गांधी

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी