महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, दिल्ली दौरे के बाद NCP को वित्त विभाग देने की चर्चा तेज

Sunetra Pawar Meets Amit Shah: दिल्ली दौरे पर सुनेत्रा पवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में राकांपा को वित्त विभाग देने और कैबिनेट फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।
Sunetra Pawar and Parth Pawar met with Amit Shah
सुनेत्रा पवार पार्थ पवार अमित शाह मुलाकात सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार ने अमित शाह से मुलाकात की।

  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को वित्त विभाग देने और मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा की अटकलें।

  • बैठक में फडणवीस भी मौजूद, आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।

Maharashtra Politics Update: महाराष्ट्र की राजनीति में मंत्रिमंडल फेरबदल और वित्त विभाग के बंटवारे को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में नए समीकरणों की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) को दोबारा वित्त विभाग देने और कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव के मुद्दे पर बातचीत हुई।

दिल्ली में अमित शाह से मिलीं सुनेत्रा पवार

जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचीं सुनेत्रा पवार ने अपने पुत्र पार्थ पवार के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। बैठक को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति के भीतर विभागों के बंटवारे के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि, इस मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई और राकां की मांगों पर भाजपा नेतृत्व का क्या रुख रहा, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

नासिक कुंभ मेले के निमंत्रण के लिए दिल्ली दौरा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नाशिक कुंभ मेले के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देने दिल्ली पहुंचा था। इस प्रतिनिधिमंडल में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार और अन्य मंत्री भी शामिल थे।

इसी दिल्ली दौरे के दौरान अमित शाह के साथ हुई मुलाकात ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं को और बढ़ा दिया।

Sunetra Pawar and Parth Pawar met with Amit Shah
Maharashtra Voter List: SIR पर EC का बड़ा अपडेट, 16 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

मंत्रियों के विभागों में बदलाव की अटकलें

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राकां को फिर से वित्त विभाग सौंपने और मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के पदों में फेरबदल की संभावनाओं पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी तक किसी विभाग के हस्तांतरण या मंत्री के पद में बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Sunetra Pawar and Parth Pawar met with Amit Shah
वर्धा में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद, मंगेश चोरे की 31 अक्टूबर को आत्मदहन की चेतावनी

भाजपा नेतृत्व के रुख पर टिकी नजरें

वित्त विभाग महाराष्ट्र सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है। ऐसे में इसके बंटवारे को लेकर होने वाली किसी भी संभावित बातचीत पर राजनीतिक दलों की नजर रहती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि राकां की मांग पर अंतिम निर्णय क्या होगा। आने वाले दिनों में सरकार या संबंधित दलों की ओर से आधिकारिक बयान आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com