महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: विश्वविद्यालय विस्तार और आर्थिक मंडलों में नई भर्तियों को मंजूरी
Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा और आर्थिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
- Written By: आंचल लोखंडे
देवेंद्र फडणवीस (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Cabinet Decisions: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में हैदराबाद कॉलेजिएट समूह विश्वविद्यालय का विस्तार तथा तीन आर्थिक विकास मंडलों के लिए पदों की सृजन को मंजूरी देने का निर्णय। ये फैसले शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।
निर्णय के अनुसार, मुंबई स्थित हैदराबाद (सिंध) नेशनल कॉलेजिएट समूह विश्वविद्यालय में अब पांच और महाविद्यालय घटक इकाई के रूप में जोड़े जाएंगे। इनमें प्राचार्य के। एम। कुंदनानी औषधि निर्माण शास्त्र महाविद्यालय, किशनचंद चेलाराम विधी महाविद्यालय, श्रीमती मीठीबाई मोतीराम कुंदनानी वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र महाविद्यालय, ऋषी दयाराम और सेठ हसराम नेशनल विज्ञान महाविद्यालय तथा थडोमल शाहनी अभियांत्रिकी महाविद्यालय शामिल हैं।
तीन आर्थिक विकास मंडलों के लिए नियमित एवं बाह्य स्रोत के पद
परशुराम, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और श्री वासवी कन्यका आर्थिक विकास मंडलों में व्यक्तिगत और समूह कर्ज व्याज परतावा (धनवापसी) योजनाएं चलाई जाती हैं। योजनाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक मंडल में चार नियमित और पांच बाह्य स्रोत के पद बनाए गए हैं। नियमित पदों में प्रबंधकीय निदेशक, महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक (प्रशासन) तथा सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
ये भी पढ़े: पहले पश्चिम बंगाल…और अब पार्टी से हाथ साफ! ममता का होगा उद्धव ठाकरे वाला हाल? बागियों ने बढ़ाई मुश्किलें
तीनों मंडलों के लिए वार्षिक लगभग 1.18 करोड़ रुपए के खर्च को मंजूरी दी गई है। साथ ही, मंत्रिमंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि ये मंडल कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत सरकारी गारंटी वाली लेकिन बिना शेयर पूंजी वाली कंपनियां होंगी।
