Maharashtra Cabinet के बड़े फैसले, मुंबई में IAS स्किल टेक यूनिवर्सिटी सहित 8 अहम निर्णय
Maharashtra Cabinet ने शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 8 अहम फैसले लिए हैं। मुंबई में IAS स्किल टेक यूनिवर्सिटी, मछुआरों के लिए फंड और मेडिकल सिस्टम सुधार पर जोर दिया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Cabinet Decisions: देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कुल 8 बड़े फैसलों को मंजूरी दी।
कैबिनेट ने बांद्रा में आईईएस स्किल टेक यूनिवर्सिटी की स्थापना को हरी झंडी दी है। यह संस्थान प्रशासनिक और तकनीकी कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जमीन हस्तांतरण को मंजूरी
कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद क्षेत्र में स्टेडियम के लिए आरक्षित जमीन में से 4 एकड़ भूमि टाटा पावर को सब स्टेशन के लिए हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
नागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
मछुआरों के लिए विशेष बजट
नाबार्ड के ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के तहत तटीय जिलों के मछुआरों के लिए 61.24 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। इससे मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
Maharashtra Cabinet लाएगी स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा में सुधार
राज्य में मेडिकल शिक्षा, नर्सिंग सेवाओं और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए ‘एम्पावरमेंट प्रोजेक्ट’ लागू किया जाएगा। इसके लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी से 3,708 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।
आकांक्षित जिलों का विस्तार
नीति आयोग के आकांक्षित जिला कार्यक्रम में हिंगोली, जालना, पालघर, बीड, धुले और परभणी जिलों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 150 नई तहसीलों का चयन भी किया गया है।
मेडिकल काउंसिल एक्ट में बदलाव
कैबिनेट ने महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल से जुड़े कानून में संशोधन करने का भी निर्णय लिया है, जिससे चिकित्सा क्षेत्र में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Government का बड़ा फैसला, MPSC परीक्षा होगी आसान, भर्ती प्रक्रिया में सुधार
विकास को गति देने की दिशा
इन सभी फैसलों को ‘विकसित महाराष्ट्र’ के विजन के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य राज्य के समग्र विकास को गति देना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
