Maharashtra News: चुनावी शोर थमने से पहले आखिरी दमखम, दिग्गज अपने गढ़ में सक्रिय
Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम जाएगा। 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को नतीजे घोषित होंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Jan 13, 2026 | 07:50 AM
चुनावी सभा (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार की शाम 5 बजे थम जाएगा। नियमों के मुताबिक, मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार रोक दिया जाता है।
इन सभी महानगरपालिका चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को होंगे, जबकि रिजल्ट अगले दिन 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। प्रचार के अंतिम दिन सीएम देवेंद्र फडणवीस अपने होम टाउन नागपुर में रोड शो कर लोगों से सीधा संवाद साधेंगे।
इसके अलावा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अपने गढ़ ठाणे व डिप्टी सीएम अजीत पवार अपने गढ़ पुणे व पिंपरी चिंचवड़ में सक्रिय रहेंगे। बाकी नेता भी अपने होम टाउन में पूरी ताकत झोंकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai-Goa Highway: गडकरी की डेडलाइन फेल, 15 साल बाद भी अधूरा काम और मानसून की आहट से बढ़ी चिंता
Mumbai: वॉर रूम में CM फडणवीस ने की इंफ्रा परियोजनाओं की समीक्षा, देरी करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा काम
मूंछ मुंडवाकर और नकली दाढ़ी लगाकर ‘इकबाल शेख’ बने थे छगन भुजबल, 40 साल पुराने आंदोलन की कहानी
इंडिया पोस्ट ने शुरू किए बारकोड वाले अंतर्देशीय पत्र; कवरश्योर के साथ मिलकर बढ़ाएंगे इंश्योरेंस अवेयरनेस
ये भी पढ़ें :- Mumbai: गठबंधन टूटने पर फडणवीस का जवाब, फोन तक नहीं उठाया गया, भाजपा ने संवाद नहीं तोड़ा
ठाकरे बंधु मुंबई में रहेंगे सक्रिय
- पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व उनके भाई राज ठाकरे अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इस दौरान आदित्य ठाकरे व अमित ठाकरे भी उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी रैलियों में जाएंगे, बीएमसी का चुनाव ठाकरे बंधुओं के लिए खास मायने रखता है। दोनों भाई 20 साल बाद एक साथ मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। बीएमसी के चुनाव परिणाम तय करेंगे कि ठाकरे ब्रांड का मुंबई में कितना दबदबा है।
- वोटरों को लुभाने की कोशिश जानकारों के मुताबिक प्रचार खत्म हो जाने के बाद वोटरों को लुभाने के लिए अन्दुरूनी सेटिंग चलेगी। हालांकि वोटरों को लुभाने के लिए किसी तरह का प्रलोभन न दिया जाए, इस पर चुनाव आयोग की खास नजर होगी 29 मनपाओं में कुल 15,931 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो 2,869 सदस्य पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
Maharashtra 29 civic polls campaign ends leaders final push
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 13, 2026 | 07:50 AM
