मुंबई-प्रयागराज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, देखें स्टॉपेज लिस्ट

LTT Prayagraj Amrit Bharat Express: मध्य रेलवे ने LTT-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को नियमित कर अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 22 अगस्त से शुरू होने वाली है।
20435 LTT Prayagraj Amrit Bharat Express schedule
अमृत भारत एक्सप्रेस की सांकेतिक फोटो(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amrit Bharat Express Train Schedule: मुंबई से प्रयागराज तक की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। मध्य रेल ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस - प्रयागराज स्पेशल ट्रेन संख्या 04151/04152 को अब नियमित कर दिया गया है।

यह ट्रेन अब अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20435/20436 के रूप में चलेगी।

साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस

मध्य रेल के अनुसार यह गाड़ी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के तौर पर चलेगी। ट्रेन संख्या 20435 LTT-प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त 2026 से हर शनिवार को शाम 5:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 20436 प्रयागराज-LTT अमृत भारत एक्सप्रेस 21 अगस्त 2026 से हर शुक्रवार को शाम 6:10 बजे प्रयागराज से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे LTT पहुंचेगी।

20435 LTT Prayagraj Amrit Bharat Express schedule
गड्ढे भरने आया था डंपर खुद ही 12 फीट गहरे गड्ढे में समाया! वायरल VIDEO देख भड़के नेटिजन्स, प्रशासन को घेरा

स्टॉपेज होंगे कम

इस सुपरफास्ट ट्रेन के स्टॉपेज काफी कम होंगे। इस ट्रेन का ठहराव कल्याण, भुसावल, इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशनों पर दिया गया है। ट्रेन में कुल 22 अमृत भारत कोच होंगे। इसमें 11 जनरल अनारक्षित कोच, 8 स्लीपर कोच, 1 पैंट्री कार और 2 लगेज-सह-दिव्यांगजन ब्रेक वैन शामिल हैं।

मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि विस्तृत समय और ठहराव के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

20435 LTT Prayagraj Amrit Bharat Express schedule
महाराष्ट्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए नई प्रशिक्षण नीति लागू; जानें नई ट्रेनिंग पॉलिसी की मुख्य बातें

सुविधाजनक और आरामदायक सफर की सौगात

मध्य रेलवे द्वारा LTT-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को 'अमृत भारत एक्सप्रेस' के रूप में नियमित करने से मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। कम स्टॉपेज, सुपरफास्ट रफ्तार और 22 आधुनिक कोचों के साथ यह ट्रेन न केवल यात्रा के समय को कम करेगी, बल्कि आम यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक और सुविधाजनक विकल्प भी साबित होगी।

यदि आप भी इस रूट पर यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए रेलवे के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट के माध्यम से समय से अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com