गड्ढे भरने आया था डंपर खुद ही 12 फीट गहरे गड्ढे में समाया! वायरल VIDEO देख भड़के नेटिजन्स, प्रशासन को घेरा

Dumper Falls Into Pothole: गड्ढे भरने पहुंचा डंपर खुद ही 12 फीट गहरे गड्ढे में समा गया। इस घटना का वायरल वीडियो देख नेटिजन्स भड़क उठे और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए।
dumper falls into pothole local administration negligence news
गड्ढे में फसा ट्रक(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dumper Falls Into 12 Feet Pothole Viral Video: महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसी हैरान कर देने वाली और सड़क निर्माण की पोल खोलने वाली घटना सामने आई है, जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के गड्ढों को भरने आया एक भारी-भरकम डंपर खुद ही सड़क धंसने के कारण एक विशालकाय गड्ढे में समा गया।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स यानी नेटिजन्स ने महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन को बुरी तरह घेरना शुरू कर दिया है।

कैसे हुआ यह हैरान करने वाला हादसा?

यह पूरा मामला नासिक के नवश्या गणपति रोड इलाके का है। जानकारी के अनुसार, इस इलाके में स्टॉर्म वाटर सीवेज लाइन का काम चल रहा था। सीवेज लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क पर जो गड्ढे हो गए थे, उन्हें भरने का काम किया जा रहा था।

इसी दौरान कंक्रीट और कंकड़ से लदा एक हायवा डंपर इन गड्ढों को पाटने के लिए वहां पहुंचा। लेकिन जैसे ही यह भारी डंपर सड़क पर आगे बढ़ा, वैसे ही सड़क डंपर का वजन सहन नहीं कर पाई और वहां की जमीन धंस गई।

सड़क करीब 12 फीट गहरी धंस गई, जिससे डंपर का पीछे का हिस्सा पूरी तरह से उस गड्ढे के अंदर समा गया और आगे का हिस्सा हवा में झूलने लगा।

dumper falls into pothole local administration negligence news
स्वतंत्रता दिवस का नंबर भूले मंत्री गिरीश महाजन, नासिक की मेयर ने दूर की संकटमोचक की चिंता, देखें VIDEO

12 फीट गहरे गड्ढे में समा गया आधा ट्रक, लगा भारी जाम

जमीन के अंदर 12 फीट गहरा गड्ढा होने की यह घटना इतनी भयानक थी कि आधे से ज्यादा डंपर और उसमें लोड सामग्री गड्ढे के अंदर ही समा गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रक ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

हालांकि, बीच सड़क पर इस तरह से 12 फीट गहरा गड्ढा हो जाने और उसमें भारी डंपर के फंस जाने के कारण पूरे इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस घटना ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले मैटेरियल की गुणवत्ता पर बहुत बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

dumper falls into pothole local administration negligence news
RSS हेड ऑफिस और CM फडणवीस के शहर में राष्ट्रगीत का अपमान! वंदे मातरम के दो अंतरे बजाए जाने पर मचा भारी बवाल

पालक मंत्री और कुंभ प्रशासन के विकास दावों पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। नेटिजन्स और विपक्षी दल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए सीधे सरकार पर निशाना साध रहे हैं। विपक्षी नेताओं और जनता का कहना है कि सरकार कुंभ मेले के नाम पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करने और विकास कार्यों का गाजाबाजा करने का दावा तो करती है, लेकिन असलियत में सड़कों की हालत इतनी दयनीय और खतरनाक हो चुकी है।

इस घटना के बाद नासिक के पालक मंत्री गिरीश महाजन और कुंभ मेले के प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रशासन पर उंगलियां उठने लगी हैं। लोग सोशल मीडिया पर तीखे सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कुंभ मेले के नाम पर आवंटित हजारों करोड़ रुपयों के विकास कार्यों का क्या हुआ?

भ्रष्टाचार के गड्ढे में गया जनता का पैसा

हादसे का वीडियो शेयर करते हुए नेटिजन्स और आलोचक सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई का पैसा विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। जब खुद गड्ढे भरने आई गाड़ी ही 12 फीट नीचे धंस जा रही है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com