Mega Block: एलटीटी पर 56 घंटे का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें ठाणे तक सीमित; यात्रियों को सलाह
LTT Mumbai 56 Hour Mega Block: लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर 56 घंटे के विशेष ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन ठाणे में किया जाएगा। यात्रियों से ट्रेनों की स्थिति जांचने की अपील की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: फाइल फोटो )
LTT Mumbai 56 Hour Mega Block News: मध्य रेल लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर यात्री सुविधाओं और रेल संरक्षा को बेहतर बनाने के लिए 24 जून सुबह 8 बजे से 26 जून शाम 4 बजे तक 56 घंटे का विशेष ट्रैफिक ब्लॉक संचालित करेगी।
एलटीटी पर इंफ्रास्ट्रक्टर को और बेहतर बनाने के लिए इस दौरान शंटिंग नेक का निर्माण, मौजूदा सिक साइडिंग में बदलाव, मेंटेनेंस साइडिंग यार्ड और साइडिंग संख्या 6, 7, 8 और 9 में पिट लाइनों का विस्तार किया जाएगा। साथ ही जलापूर्ति, ड्रेनेज और स्टॉर्म वॉटर लाइनों को स्थानांतरित करने का कार्य भी किया जाएगा।
ब्लॉक के पहले आठ घंटों में सिक कलेक्शन लाइन और वॉशिंग पिट लाइन संख्या 6, 7 व 8 प्रभावित रहेंगी, जबकि अगले 48 घंटों तक वॉशिंग पिट लाइन 7 और 8 पर असर रहेगा। इस बीच कई ट्रेनों को ठाणे तक की सीमित रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में पैसों के विवाद युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अमरावती में सरेराह खूनी खेल! असोरिया पेट्रोल पंप के पास युवक पर चाकू से हमला, हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत
Akola: खामगांव के व्यापारी से 25 लाख की लूट, पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया मामला
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
कुशीनगर एक्सप्रेस : यात्रीगण कृपया ध्यान दें
26 जून को कुशीनगर एक्सप्रेस, गया-एलटीटी एक्सप्रेस, मत्स्यगंधा एक्सप्रेस, नेत्रावती एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस का शॉर्ट टर्मिनेशन ठाणे में होगा। इसके अलावा एलटीटी-मडगांव, एलटीटी-दानापुर, एलटीटी-शालीमार, एलटीटी-बनारस और एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को पुनर्निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।
मध्य रेल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं, रेल प्रशासन के अनुसार यह ब्लॉक भविष्य की परिचालन क्षमता बढ़ाने और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है।
ये भी पढ़ें :-
ठाणे तक सीमित रहेंगी कई ट्रेनें
मध्य रेलवे के मुताबिक 24 जून को मंगलुरु सेंट्रल-एलटीटी मत्स्यगंधा एक्सप्रेस, चेन्नई-एलटीटी एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-एलटीटी नेत्रावती एक्सप्रेस और गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस को ठाणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 25 जून को सुबह 3:30 बजे रवाना होगी।
25 जून को कुशीनगर एक्सप्रेस, मत्स्यगंधा एक्सप्रेस, नेत्रावती एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, बल्हारशाह-एलटीटी एक्सप्रेस और अयोध्या कैंट-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस ठाणे तक ही संचालित होंगी। इसी दिन एलटीटी-करमाली एसी एक्सप्रेस, एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस और एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्स्प्रेस के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।
