मुंबई में 24 एकड़ जमीन लोढ़ा डेवलपर्स ने 500 करोड़ रुपये में बेची, इस कंपनी ने लगाया दांव
Data Center Mumbai: लोढ़ा डेवलपर्स ने मुंबई के पलावा में STT ग्लोबल डेटा सेंटर्स को 24.34 एकड़ जमीन करीब 499 करोड़ में बेची। कुल 30,000 करोड़ निवेश से 6,000 नौकरियां बनेंगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
लोढ़ा डेवलपर्स
Mumbai News: रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स लि. ने मुंबई क्षेत्र में 24 एकड़ से अधिक जमीन सिंगापुर की एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स को करीब 500 करोड़ रुपये में बेची है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भूमि सौदा पहले ही पंजीकृत हो चुका है।
सूत्रों के अनुसार, सिंगापुर की कंपनी डेटा सेंटर सेवा प्रदाता एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डेटा सेंटर (एसटीटी जीडीसी) ने हाल ही में पलावा में 24.34 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।
499 करोड़ रुपये में बेची जमीन
सूत्रों ने बताया कि लोढ़ा डेवलपर्स ने 1.74 एकड़ जमीन बेची है, जबकि उसकी अनुषंगी कंपनी पलावा इंडसलॉजिक 4 प्राइवेट लिमिटेड ने 22.6 एकड़ जमीन करीब 499 करोड़ रुपये में बेची है।
सम्बंधित ख़बरें
KDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Pune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
Pimpri Chinchwad में स्वीकृत नगरसेवकों पर सहमति, 20 अप्रैल को नामों की घोषणा संभव
पर्यावरण से खिलवाड़! 5,771 पेड़ काटने के बाद कंपनी ने नहीं लगाया एक भी पौधा, हाई कोर्ट ने मनपा को घेरा
यह भी पढ़ें- ‘मिडिल क्लास की सवारी…टिकट बुक करने की जरूरत नहीं’, अश्विनी वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन का प्लान
इस महीने की शुरुआत में, लोढ़ा डेवलपर्स ने पलावा में हरित एकीकृत डेटा सेंटर पार्क स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। समझौता ज्ञापन में बताया गया है कि कुल प्रस्तावित निवेश 30,000 करोड़ रुपये का होगा, जिससे 6,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी।
