Mumbai में महिला सिंघम का बोलबाला! 8 पुलिस थानों में महिला सीनियर इंस्पेक्टर तैनात
Mumbai को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। ऐसे में नवरात्रि के माहौल को देखते हुए Mumbai Police ने 91 पुलिस स्टेशन में से 8 में महिला ऑफिसर को Senior Inspector के तौर पर तैनात किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महिला पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। इस समय मायानगरी में नवरात्रि की धूम मची है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने 91 पुलिस थानों में से 8 महिला अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (सीनियर इंस्पेक्टर) के रूप में 8 पुलिस स्टेशनों, जिसमें साइबर सेल भी शामिल है की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसके अतिरिक्त, 43 डिवीजनों में से 6 महिलाओं को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), 1 महिला को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और 1 को जॉइंट पुलिस कमिश्नर (इंटेलिजेंस) के पद पर नियुक्त किया गया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने जोन-4 में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी डीसीपी रागसुधा आर। को सौंपी है, जो इस क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
ये सभी महिला अधिकारी न केवल अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कस रही हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल भी कायम कर रही हैं। ये ‘महिला सिंघम’ हत्या जैसे जटिल मामलों से लेकर साइबर अपराधों तक को सुलझाने में नेतृत्व प्रदान कर रही हैं। भारत सरकार और कई राज्य सरकारें नारी सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास कर रही हैं, लेकिन इस दिशा में मुंबई पुलिस का कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
सम्बंधित ख़बरें
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
कौन-कौन से थाने में हैं महिला सिंघम ?
संवेदनशील पुलिस थानों में से एक, शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी अनघा सातवसे को दी गई है। मानखुर्द पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी मधु घोरपडे को दी है और निशा जाधव को चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन का सीनियर इंस्पेक्टर बनाया है। जबकि मुंबई पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी ऋता नेमलेकर को मिली है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सुप्रिया पाटिल को खेरवाड़ी, सुवर्णा शिंदे को पश्चिम प्रादेशिक विभाग साइबर, किरण आहेर को उत्तर प्रादेशिक विभाग साइबर का जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह सीनियर इंस्पेक्टर लता सुतार को पंतनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें :- “यदि पोस्ट गलत थी, केस करो” – Congress ने BJP पर कड़ा हमला बोला
डिवीजन की एसीपी बनीं 6 महिलाएं
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने पायधुनी डिवीजन की जिम्मेदारी रेणुका बुआ को दी है। वहीं सुमन चव्हाण को गांवदेवी डिवीजन, प्राची कर्णे को विक्रोली, ज्योत्सना रासम को वकोला, नीता पाडवी को मालवणी और कल्पना गाडेकर को डी एन नगर डिवीजन का एसीपी बनाया गया है।
