कपल की पिटाई करने वाले 6 नाबालिग JJB के सामने पेश, 4 दिसंबर तक बाल सुधार गृह भेजे गए

juvenile Home Mumbai: मुंबई के कुर्ला में कपल की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने छह नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
kurla couple assault case six minors sent to juvenile home
कुर्ला कपल पिटाई मामला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुंबई के कुर्ला में कपल की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

  • कपल पर कमेंट करने का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ था।

  • आरोप है कि एक नाबालिग ने अपने दोस्तों को मौके पर बुलाया और कपल से मारपीट की।

Kurla Couple Assault Case: मुंबई के कुर्ला में एक कपल की पिटाई के मामले में पुलिस ने छह नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई की है। शुक्रवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के मुताबिक, कपल पर कमेंट करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि एक नाबालिग लड़के ने कपल पर कमेंट किया था। जब कपल ने इसका विरोध किया तो उसने अपने दोस्तों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद कपल के साथ मारपीट की गई।

kurla couple assault case six minors sent to juvenile home
Nagpur Weather: ठंड के मौसम में नागपुर में छाए बादल, कुछ इलाकों में बारिश की हल्की फुआरें

कुर्ला का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। इस प्रकरण में छह नाबालिगों को कानून के साथ संघर्षरत बालक के रूप में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड ने सुनवाई के बाद सभी छह नाबालिगों को 4 दिसंबर तक बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया है।

कपल पर कमेंट करने का विरोध करने पर बुलाए थे दोस्त

डीसीपी गणेश शिंदे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने छह बच्चों को 4 दिसंबर तक बाल सुधार गृह भेजा है। मामले की जांच अभी जारी है।

इस प्रकरण की जांच घाटकोपर पुलिस कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

kurla couple assault case six minors sent to juvenile home
26 नवंबर को नागपुर में होगा वॉक फॉर संविधान, भारी संख्या में शामिल होने की संविधान प्रेमियों से अपील

घाटकोपर पुलिस कर रही जांच

जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल छहों नाबालिग बाल सुधार गृह में हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।