चंद्रपुर बाल सुधार गृह से छह बालिकाएं फरार, 35 CCTV फुटेज खंगालने में पुलिस का छुटा पसीना

Six Girls Escape: चंद्रपुर के सिविल लाइन्स स्थित जिला सरकारी बाल सुधार गृह से 19 नवंबर की रात छह बालिकाएं सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गईं।
chandrapur child care home six girls escape hinganghat
चंद्रपुर बाल सुधार गृह(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चंद्रपुर के सिविल लाइन्स स्थित जिला सरकारी बाल सुधार गृह से 19 नवंबर की रात छह बालिकाएं फरार हो गईं।

  • प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालिकाओं ने टूटी हुई कांच की बोतल सुरक्षा रक्षक की गर्दन पर रखकर उसे धमकाया।

  • इसके बाद सभी बालिकाएं एक-एक कर दीवार फांदकर बाल सुधार गृह के परिसर से बाहर निकल गईं।

  • चंद्रपुर पुलिस ने शहर के 35 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तलाश के दौरान बालिकाओं के हिंगणघाट में छिपे होने की जानकारी मिली।

Chandrapur Child Care Home: चंद्रपुर शहर के जिला सरकारी बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। यहां से 19 नवंबर की रात एक साथ छह बालिकाएं सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गईं। घटना से जिला और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी बालिकाओं को वर्धा जिले के हिंगणघाट से खोज निकाला और उन्हें सुरक्षित चंद्रपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालिकाओं ने पलायन के दौरान सुरक्षा रक्षक की गर्दन पर टूटी हुई कांच की बोतल रख दी और इसके बाद एक-एक कर दीवार फांदकर परिसर से बाहर निकल गईं। घटना की जानकारी सामने आते ही पुलिस और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। फरार बालिकाओं की तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए। जांच के दौरान उनके हिंगणघाट में होने की जानकारी मिली।

chandrapur child care home six girls escape hinganghat
यवतमाल के 4,731 गांवों पर जलसंकट का साया! 129 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर, 863 गांवों में चलेंगे टैंकर

बालिकाओं को चंद्रपुर पुलिस को किया सुपुर्द

इसके बाद चंद्रपुर पुलिस ने हिंगणघाट पुलिस से संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा की। हिंगणघाट पुलिस ने तलाश अभियान चलाकर सभी छह बालिकाओं को खोज निकाला और चंद्रपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सभी के सुरक्षित मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस घटना ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक साथ छह बालिकाओं का अधीक्षक को धमकाकर परिसर से निकल जाना सुरक्षा इंतजामों की स्थिति पर सवाल उठाता है। आखिर रात के समय सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? निगरानी और कर्मचारियों की व्यवस्था कितनी प्रभावी थी? इन सवालों के जवाब अब जरूरी हो गए हैं।

chandrapur child care home six girls escape hinganghat
महाराष्ट्र में मौसम के दो रंग! कहीं ठंड तो कहीं बारिश के आसार, नागपुर में AQI 312; जानें मुंबई-पुणे का हाल

35 CCTV की मदद से हिंगणघाट से बालिकाओं को खोज निकाला

इस मामले में चंद्रपुर शहर के 35 सीसीटीवी कैमेरे टटोले गए, यह बाल सुधार गृह चंद्रपुर के सिवील लाईन्स परिसर में है। यह संभ्रांत इलाका माना जाता है। एक बालिका शाम को उसी दिन समुपदेशन के लिए लाई गई थी।

उसी ने इस मामले की साजिश रच कर कांच की बोतल फोड कर वह सुरक्षा रक्षक के गर्दन पर रखवाई और इस तरह से इस घटना को अंजाम दिया। रात भर पुलिस ने शहर के विविध भागों में गश्त व पडताल की थी। वहीं यह लडकिया हिंगणघाट परिसर में छुपी होने की सूचना मिलते ही उन्हे पकडा गया।