

Highlights:
नागपुर में दो दिनों से बढ़ रही ठंड के बाद शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया।
न्यूनतम तापमान 13.2 से बढ़कर 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पारा 30.6 डिग्री पर पहुंचा।
दोपहर, शाम और रात में शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
Nagpur Weather Update: बीते 2 दिनों से सिटी में ठंड तेजी से बढ़ रही थी। ठंडी सर्दीली हवाओं ने तापमान में भी काफी कमी ला दी थी। गुरुवार को तो सिटी का न्यूनतम तापमान 13.2 डिसे तक उतर आया था लेकिन दूसरे ही दिन मौसम अचानक बदल गया। शुक्रवार को सुबह से ही बदराया मौसम बना रहा। बदली छाये रहने के चलते ठंड भी गायब सी हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 14.8 डिसे दर्ज किया। 24 घंटों में पारा 1.6 डिग्री चढ़ गया।
वहीं अधिकतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को जहां सिटी का अधिकतम तापमान 29.4 डिसे दर्ज किया गया था वही शुक्रवार को बढ़कर 30.6 डिसे पर पहुंच गया। दोपहर, शाम और रात में सिटी में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सिविल लाइन्स इलाके में शाम करीब 7.30 बजे चंद मिनट हल्की बारिश भी हुई।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सिटी का मौसम 26 नवंबर तक कुछ इसी तरह का बना रह सकता है। आंशिक बदराया मौसम बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिसे और न्यूनतम तापमान के 14 से 16 डिसे तक बने रहने के संकेत विभाग ने दिये।
21 नवंबर की सुबह नागपुर की सड़के भीगी दिखाई दी। आसमान में बादल और थंडी हवाओं ने लोगों को बारिश के मौसम की याद दिला दी। हालांकि मौसम में सुबह ठंड का पारा थोडा कम कर दिया। गुलाबी ठंड कई खो गई थी। बता दें कि बीते कुछ दिनों से ही नागपुर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दी थी।