Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Sunetra Pawar Remark: सुनेत्रा पवार पर कथित 'गूंगी गुड़िया' टिप्पणी के विरोध में नागपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Aug 06, 2026 | 10:23 AM

नागपुर में हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ प्रदर्शन करते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता (फोटो सोर्स: नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Harshvardhan Sapkal Controversy Protest: नागपुर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) की अध्यक्ष एवं राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा कथित तौर पर ‘गूंगी गुड़िया’ कहे जाने के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन सपकाल के पोस्टर पर चप्पलें मारी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सुनेत्रा पवार के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से वैरायटी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया गया। पार्टी नेता एवं सांसद राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन तथा शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर और जिला अध्यक्ष राजाभाऊ टांकसाले के नेतृत्व में कार्याध्यक्ष श्रीकांत शिवणकर ने आंदोलन का आयोजन किया।

कार्यकर्ता हिरासत में

आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आक्रामक तरीके से विरोध दर्ज कराया। महात्मा गांधी के तीन बंदरों की प्रतिकृति पर बुरा मत बोलो का संदेश लिखकर उस पर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल का चेहरा लगाया गया था। हाथों में राष्ट्रवादी कांग्रेस के झंडे और सुनेत्रा पवार के कटआउट लेकर कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त

कल्याण में अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय को मंजूरी, ठाणे राजस्व प्रशासन के पुनर्गठन का बड़ा फैसला

पुणे मनपा के 48 करोड़ के बायोगैस टेंडर में गड़बड़ी के आरोप, अनुभवहीन कंपनियों के भाग लेने से ‘रिंग’ की चर्चा

Navabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल

कार्यकर्ताओं के आक्रामक रुख को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आंदोलन रोकने के लिए पुलिस ने मुख्य आयोजक श्रीकांत शिवणकर को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद चक्का जाम का प्रयास कर रहे कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

सपकाल से माफी की मांग

राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर और जिला अध्यक्ष राजाभाऊ टांकसाले ने हर्षवर्धन सपकाल से तत्काल माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल महाराष्ट्र की सुसंस्कृत राजनीतिक परंपरा के अनुरूप नहीं है।

यह भी पढ़ें:-6 अगस्त का इतिहास : आज ही के दिन भारत में हुआ था पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, जानिए खास कहानी

आंदोलन में प्रदेश महासचिव प्रशांत पवार, आभा पाडे, बजरंग सिंह परिहार, तानाजी वनवे, राजेश माटे, दिलीप पनकुले, रमेश फुले, जानबा मस्के, सुनीता येरणे, विशाल खांडेकर, माधुरी पालीवाल, नूतन रेवतकर, राजू नागुलवार, मनोज सांगोले, ब्रह्मानंद मस्के, राजेश शुक्ला, दिनेश रोडगे, मुकेश रेवतकर, संदीप सावरकर, भूषण हरडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ncp protest in nagpur over harshvardhan sapkal remark on sunetra pawar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 10:16 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Nagpur News
  • NCP
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.