किरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
Birth Certificate Scam: बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुंबई नगर निगम के अधिकारियों पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध रूप से जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगाया है। जानें क्या है पूरा मामला।
- Written By: गोरक्ष पोफली
किरीट सोमैया (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kirit Somaiya Complaint: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता किरीट सोमैया एक बार फिर भ्रष्टाचार और सुरक्षा के मुद्दे पर आक्रामक नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों को निशाने पर लिया है। सोमैया का दावा है कि मुंबई में हजारों की संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificates) जारी किए गए हैं, जो शहर और देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।
87,347 अपात्रों को प्रमाण पत्र जारी करने का घोटाला
किरीट सोमैया ने पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बात करते हुए एक चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 87,347 अपात्र बांग्लादेशी घुसपैठियों को नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। सोमैया ने इसे एक सुनियोजित ‘स्कैम’ करार दिया और कहा कि वे उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं जो इस राष्ट्रविरोधी कृत्य में शामिल हैं।
#WATCH | Mumbai | BJP leader Kirit Somaiya says, “I have come to the police station to register a complaint against municipal officials involved in a scam related to the issuance of birth certificates to 87,347 ineligible Bangladeshi infiltrators. However, the senior police… pic.twitter.com/O7lUfkF5Oo — ANI (@ANI) May 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
कहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
इर्विन अस्पताल में जलभराव पर सांसद बलवंत वानखेड़े नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
अमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस स्टेशन में इंतजार और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
सोमैया इस मामले में औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने बताया कि उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, मैं उन मुंबई महानगरपालिका अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आया हूँ जो इस घोटाले में शामिल हैं। हालांकि, मामला दर्ज करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभी यहाँ नहीं हैं… मैं उनके लौटने का इंतजार कर रहा हूँ। उनके आते ही मैं अपनी शिकायत दर्ज कराऊंगा।
यह भी पढ़ें: सर्विस का मतलब जनता को डराना नहीं, क्यों फेंकी थी बोतल? जाने मंत्री महाजन से भिड़ने वाली महिला ने क्या कहा?
मुंबई की सुरक्षा पर मंडराता खतरा
अपनी चिंता व्यक्त करते हुए सोमैया ने कहा कि वे मुंबई के लोगों और शहर की सुरक्षा को लेकर बेहद डरे हुए हैं। उनका मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में घुसपैठियों को आधिकारिक दस्तावेज मिलना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आने वाले समय में मुंबई की जनसांख्यिकी और सुरक्षा व्यवस्था को भी बिगाड़ सकता है।
किरीट सोमैया के इन आरोपों ने एक बार फिर मुंबई की राजनीति में हलचल मचा दी है। अब सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई और नगर निगम के उन अधिकारियों पर टिकी हैं जिन पर सोमैया ने उंगली उठाई है।
