‘स्कूल जिहाद’ पर किरीट सोमैया का प्रहार: ‘मस्जिदों में बदल रहे हैं स्कूल, अवैध घुसपैठियों को मिल रही पनाह’
Kirit Somaiya Mumbai School Jihad Allegations: किरीट सोमैया ने मुंबई में 'स्कूल जिहाद' का आरोप लगाया। 164 अवैध स्कूलों के खिलाफ अगले हफ्ते से बड़ी कार्रवाई के संकेत।
- Written By: अनिल सिंह
Kirit Somaiya Mumbai School Jihad Allegations (डिजाइन फोटो)
Kirit Somaiya On Illegal Schools in Mumbai BMC: मुंबई की राजनीति में ‘जिहाद’ के विभिन्न रूपों पर चल रही बहस के बीच भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने एक नया और बेहद गंभीर मोर्चा खोल दिया है। लव जिहाद और लैंड जिहाद के बाद अब सोमैया ने ‘स्कूल जिहाद’ का आरोप लगाते हुए मुंबई नगर निगम (BMC) और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। सोमैया का दावा है कि मुंबई के कई इलाकों में शिक्षा की आड़ में न केवल अवैध निर्माण किए गए हैं, बल्कि वहां धार्मिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
किरीट सोमैया ने बीएमसी द्वारा घोषित 164 अनधिकृत स्कूलों की सूची का हवाला देते हुए बताया कि ये स्कूल मुख्य रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्रों जैसे गोवंडी, मलाड और कुर्ला में स्थित हैं। सोमैया के अनुसार, यह केवल अवैध निर्माण का मामला नहीं है, बल्कि एक गहरी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोवंडी में 65, मलाड में 25 और कुर्ला में 12 स्कूल ऐसे हैं जिन्हें बिना किसी सरकारी अनुमति के चलाया जा रहा है और इनमें से कई जगहों पर स्कूल के बोर्ड के पीछे मस्जिदें बना दी गई हैं।
‘भूमि माफिया’ और घुसपैठियों का कनेक्शन
सोमैया ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि पिछले 15-20 वर्षों से मुंबई में एक सक्रिय ‘भूमि माफिया’ पहले सरकारी जमीनों पर कब्जा करता है और फिर वहां निजी स्कूल खोल देता है। उन्होंने आगे कहा, “इन स्कूलों का उपयोग मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी प्रवासियों को पनाह देने और उनके नेटवर्क को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।” सोमैया का आरोप है कि बीएमसी में वर्षों से चले आ रहे भ्रष्टाचार के कारण इन माफियाओं को फलने-फूलने का मौका मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
10 जून की डेडलाइन भी चूकी, मीठी नदी में गाद और कचरा बरकरार; मुंबई में बढ़ा बाढ़ का खतरा
1 जुलाई से नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई, बीएमसी ने दादर में विकसित किया मॉडल पार्किंग प्रोजेक्ट
लगभग 20,000 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, मेयर रितु तावड़े ने किया बड़ा खुलासा, मुंबई मनपा का एक्शन मोड
मशाल छोड़कर धनुष-बाण थामेंगे 9 में से 7 सांसद? ठाकरे गुट में फूट पर क्या कहती है ग्राउंड रिपोर्ट
ये भी पढ़ें- मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
शिक्षा की आड़ में ‘जिहाद’ फैलाने का आरोप
सोमैया के अनुसार, इन स्कूलों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा देना नहीं, बल्कि विशेष प्रकार की विचारधारा थोपना है। उन्होंने दावा किया कि कुछ स्कूलों को चुपचाप मस्जिदों और धार्मिक केंद्रों में बदल दिया गया है, जहाँ ‘जिहादी’ (स्कूल जिहाद) विचारों का प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने इसे मुंबई की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बताया और कहा कि शिक्षा विभाग और गृह विभाग को इस ‘स्कूल जिहाद’ को तुरंत रोकना चाहिए।
अगले सप्ताह से शुरू होगी कार्रवाई
किरीट सोमैया ने इस मामले को लेकर गृह विभाग और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षा विभाग ने इन अनधिकृत स्कूलों की जांच पूरी कर ली है और अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सोमैया ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगले सप्ताह से इन सभी अवैध स्कूलों पर बुलडोजर चलेगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” सोमैया का यह रुख मुंबई के राजनीतिक माहौल को और अधिक गरमा सकता है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ ये स्कूल स्थित हैं।
