किरीट सोमैया का किशोरी पेडणेकर पर 100 करोड़ घोटाले का आरोप, मुंबई की राजनीति गरमाई
Kirit Somaiya Allegations: किरीट सोमैया ने पूर्व मुंबई महापौर किशोरी पेडणेकर पर कोविड काल में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। आरोपों के बाद मुंबई की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
किरीट सौमेया ने किशोरी पेडणेकर पर बोला हमला (सौ. डिजाइन फोटो )
Kirit Somaiya Allegations On Kishori Pednekar: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की नेता और पूर्व मुंबई महापौर किशोरी पेडनेकर पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है।
सोमैया ने दावा किया कि कोविड काल के दौरान मुंबई मनपा की तरफ से किए गए कुछ ठेकों और परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं हुई। सोमैया के अनुसार, महालक्ष्मी रेसकोर्स कोविड सेंटर सहित कई परियोजनाओं में नियमों को दरकिनार कर ठेके दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनियों को करोड़ों रुपये का लाभ पहुंचाया गया, जबकि कई सुविधाएं पूरी तरह शुरू भी नहीं हो सकीं।
फर्जी दस्तावेज-प्रभाव का इस्तेमाल
- भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि इस मामले में फर्जी दस्तावेजों और प्रभाव का इस्तेमाल किया गया। इस मामले को लेकर मुंबई की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) ने इन आरोपों को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए विपक्षी नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
- गौरतलब है कि इससे पहले भी किशोरी पेडणेकर का नाम कोविड बॉडी बैग खरीद और एसआरए फ्लैट से जुड़े विवादों में सामने आ चुका है। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है।
ये भी पढ़ें :- 2008 रेलवे भर्ती हिंसा मामले में ठाणे कोर्ट पहुंचे राज ठाकरे, सभी आरोपों से किया इनकार
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार बढ़ाएगी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का दायरा, Andheri ESIC अस्पताल जल्द होगा पूरी क्षमता से शुरू
मुहर्रम जुलूस में जहर बांटने का आरोपी बोला- समाज से बदला लेना चाहता था, पुलिस जांच तेज
Voter List Revision 2026: मुंबई के मतदाता रखें ये दस्तावेज तैयार, 29 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
TET Paper Leak Case में जांच तेज, दिल्ली और आगरा से जुड़े तार; अंतरराज्यीय गिरोह के संकेत
पहले भी विवादों में आ चुका है नाम
गौरतलब है कि इससे पहले भी किशोरी पेडणेकर का नाम कोविड बॉडी बैग खरीद मामले और एसआरए फ्लैट विवाद में सामने आ चुका है। हालांकि उन्होंने हर बार इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है। अब एक बार फिर कोविड काल से जुड़े कथित घोटाले के आरोपों ने मुंबई की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।
