Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Voter List Revision 2026: मुंबई के मतदाता रखें ये दस्तावेज तैयार, 29 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

Mumbai Voter List Special Revision: मुंबई में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। जानकारी पहले से तैयार रखने की अपील की है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 30, 2026 | 09:45 AM

मुंबई वोटर वेरिफिकेशन ड्राइव (सौ. AI Generated Image )

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Voter List Special Revision News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुंबई शहर एवं उपनगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) अभियान के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी व बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने सभी नागरिकों से इस अभियान में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करने की अपील की है। घर- घर जाने के दौरान बीएलओ प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे।

मतदाताओं को इसमें आवश्यक जानकारी भरकर हस्ताक्षर सहित उसकी एक प्रति बीएलओ को वापस सौंपनी होगी। प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि बीएलओ के आने से पहले वे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in या ईसी नेट एप के माध्यम से अपना अथवा अपने माता-पिता का नाम, विधानसभा क्षेत्र, मतदाता सूची का भाग क्रमांक तथा क्रमांक खोजकर तैयार रखें।

सम्बंधित ख़बरें

टीईटी पेपर लीक पर अमरावती में युवक कांग्रेस-एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

चंद्रपुर में 43,816 किसानों का डेटा पोर्टल पर अपलोड, कर्जमाफी योजना को मिली रफ्तार

पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी

गड़चिरोली फर्जी मंजूरी घोटाला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी दबोचा गया

हाल में खिंची गई तस्वीर पास रखें

यदि पूर्व मतदाता सूची में नाम उपलब्ध न हो तो जन्म का प्रमाणपत्र, प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, दसवीं निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, सरकारी अथवा सार्वजनिक उपक्रम का पहचान पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि या मकान आवंटन प्रमाणपत्र, वन अधिकार प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का प्रमाण, बैंक, डाकघर, एलआईसी अथवा सरकार द्वारा 1 जुलाई 1987 से पूर्व जारी पहचान पत्र या आधार कार्ड जैसे किसी एक दस्तावेज को तैयार रखने की सलाह दी गई है।

साथ ही हाल ही में खिंचवाया गया पासपोर्ट आकार का फोटो भी अपने पास रखें। मतदाता अपने पुराने रिकॉर्ड निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या उपलब्ध कराई गई लिंक के माध्यम से भी देख सकते हैं।

विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें

  • अधिक जानकारी के लिए नजदीकी मतदाता पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है या हेल्पलाइन नंबर 1800-22-1850 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • प्रशासन ने नागरिकों से इस विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है। बता दें कि एसआईआर कार्यक्रम को छह चरणों में पूरा किया जाएगा, इसमे प्रारंभिक सर्वे, गणना, एएएसडी सूची तैयार करना (यानी पहले से पंजीकृत, अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की जानकारी), प्रारूप सूची जारी करना, दावे और आपत्तियां लेना और अंत में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करना शामिल है।
  • फिलहाल मुंबई में मतदाताओं की मैपिंग का काम चल रहा है, जिसमें पुराने रिकॉर्ड को नए डेटा से मिलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया में बीएलओ ऐप का उपयोग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :- TET Paper Leak Case में जांच तेज, दिल्ली और आगरा से जुड़े तार; अंतरराज्यीय गिरोह के संकेत

यदि पूर्व मतदाता सूची में नाम उपलब्ध न हो तो इन कागजों को रखें तैयार

जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, दसवीं का प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, सरकारी अथवा सार्वजनिक उपक्रम का पहचान पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि या मकान आवंटन प्रमाणपत्र, वन अधिकार प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का प्रमाण, बैंक, डाकघर, एलआईसी के कागज, सरकार द्वारा 1 जुलाई 1987 से पूर्व जारी पहचान पत्र या आधार कार्ड, हाल ही में खिंचवाया गया पासपोर्ट आकार का फोटो

Mumbai voter list special revision 2026 blo verification drive

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 09:45 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • SIR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.