यात्री ध्यान दें! केलवे रोड पर नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक, कवच प्रणाली के चलते 14-15 जुलाई को ट्रेनें प्रभावित

Kelwe Road Station Block: पश्चिम रेलवे के केलवे रोड स्टेशन पर नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और कवच प्रणाली के काम के लिए 14 और 15 जुलाई 2026 को ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।
kelwe road station non interlocking block kavach system work train services affected
मुंबई लाेकल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kelwe Road Station Non Interlocking Block: पश्चिम रेलवे के विरार–दहानू रोड (चरण-I) चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत केलवे रोड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग  प्रणाली एवं कवच के कमीशनिंग कार्य के लिए केलवे रोड स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग तथा नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक  के अनुसार, प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक मंगलवार, 14 जुलाई, 2026 को 4 बजे से 5.30 बजे तक लिया जाएगा।

इस दौरान केलवे रोड स्टेशन पर सिग्नलिंग उपकरणों की पूर्व व्यवस्था, प्वाइंट वायरिंग में संशोधन तथा अन्य संबंधित सिग्नलिंग कार्य किए जाएंगे। इसके पश्चात बुधवार, 15 जुलाई, 2026 को 08.10 बजे से 11.10 बजे तक नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके दौरान केलवे रोड स्टेशन पर नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग एवं कवच प्रणाली का कमीशनिंग कार्य किया जाएगा। 14 एवं 15 जुलाई को ट्रेनों का यातायात प्रभावित होगा।

कुछ लोकल रद्द

ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं पूर्णत निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट तथा शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी रेगुलेट किया जाएगा। 15 जुलाई को बोईसर से 08:35 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 61001 बोईसर–वसई रोड मेमू निरस्त रहेगी। दहानू रोड से 09:37 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93012 दहानू रोड–विरार लोकल निरस्त रहेगी।

दहानू रोड से 10:22 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93014 दहानू रोड–विरार लोकल निरस्त रहेगी। विरार से 09:30 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93013 विरार–दहानू रोड लोकल निरस्त रहेगी। चर्चगेट से 08:49 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93015 चर्चगेट–दहानू रोड लोकल निरस्त रहेगी।

14 जुलाई रेगुलेट होने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्या 22961 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस 25 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 82901 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस 25 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 12954 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 20932 इंदौर–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट होगी।

ट्रेन संख्या 22956 भुज–बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 12479 जोधपुर–बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 12489 श्रीगंगानगर–दादर एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी।

15 जुलाई  को रेगुलेट होने वाली ट्रेनें

दहानू रोड से 07:17 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93202 दहानू रोड–चर्चगेट लोकल 25 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 12922 सूरत–मुंबई सेंट्रल फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस 25 मिनट रेगुलेट होगी। दहानू रोड से 08:35 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93010 दहानू रोड–बोरीवली लोकल 25 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 22962 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा रेगुलेट होगी।

ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस 40 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 82902 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस 25 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 69139 बोरीवली–वलसाड मेमू 25 मिनट रेगुलेट होगी।

चर्चगेट से 07:11 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 93009 चर्चगेट–दहानू रोड लोकल 25 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 09055 बांद्रा टर्मिनस–उधना स्पेशल 40 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 19015 दादर–पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी।

शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें

15 जुलाई, 2026 को यात्रा प्रारंभ होने वाली ट्रेन संख्या 19002 सूरत–विरार एक्सप्रेस पालघर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 15 जुलाई, 2026 को डोंबिवली से 05:49 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 61002 डोंबिवली–बोइसर मेमू वसई रोड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 15 जुलाई, 2026 को यात्रा प्रारंभ होने वाली ट्रेन संख्या 59039 विरार–वलसाड पैसेंजर पालघर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com