KBC On DD: दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, जानें कितने बजे आएगा अमिताभ बच्चन का ये शो
KBC on Doordarshan: महानायक अमिताभ बच्चन का आइकॉनिक शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अब दूरदर्शन पर आ रहा है। NH Studioz ने इसके प्रसारण अधिकार सुरक्षित कर प्राइम-टाइम स्लॉट पक्का कर लिया है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
कौन बनेगा करोड़पति का पोस्टर (सोर्स: सोशल मीडिया)
KBC Time Slot DD National: भारतीय टेलीविजन इतिहास का सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। NH Studioz ने दूरदर्शन पर इस शो के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सुरक्षित कर लिए हैं। इस बड़े फैसले के बाद अब केबीसी दूरदर्शन के प्राइम-टाइम लाइन-अप का हिस्सा बनने जा रहा है, जिसका प्रसारण रोजाना रात 9 बजे के स्लॉट में किया जाएगा।
इस कदम से दूरदर्शन के मनोरंजन पोर्टफोलियो को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है, साथ ही देश भर के करोड़ों दर्शकों के बीच इस शो के सदाबहार आकर्षण को फिर से जीवंत किया जा सकेगा।
महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने भारतीय टेलीविजन को एक नई पहचान दी और यह एक ऐसा सांस्कृतिक गौरव बना, जिसने हर पीढ़ी के दिलों को छुआ है। इस साझेदारी के माध्यम से, NH Studioz का उद्देश्य दूरदर्शन की शहरी और ग्रामीण भारत में बेजोड़ पहुंच के जरिए इस शो को और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाना है।
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान
Bashir Badr ने अपनी थीसिस में शामिल किए थे खुद के 87 शेर, दिल छू लेने वाली शायरी से फिल्मों में बनायी पहचान
दूरदर्शन पर महाभारत के पुन प्रसारण ने तोड़े थे रिकॉर्ड
यह विकास ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय दर्शकों के बीच पुरानी यादों (नॉस्टैल्जिया) से जुड़े और पूरे परिवार के साथ मिलकर देखे जाने वाले कंटेंट की मांग में एक बार फिर भारी उछाल देखा जा रहा है। उद्योग समीक्षकों ने इससे पहले कोविड काल के दौरान भी ऐसा ही नजारा देखा था, जब दूरदर्शन पर ‘महाभारत’ के पुन प्रसारण ने रिकॉर्ड-तोड़ व्यूअरशिप हासिल की थी और भारत में टेलीविजन देखने के तौर-तरीकों को बदल दिया था।
क्या बोले NH Studioz के चेयरमैन?
NH Studioz के चेयरमैन नरेंद्र हीरावत ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि सदाबहार कंटेंट हमेशा नए दर्शक तलाश लेता है, चाहे वह किसी भी पीढ़ी का हो या किसी भी प्लेटफॉर्म पर हो। कौन बनेगा करोड़पति सिर्फ एक टेलीविजन शो नहीं है, बल्कि एक भावना है जिससे भारत भर के दर्शक सालों से जुड़े हुए हैं। इसे दूरदर्शन के प्राइम-टाइम स्लॉट में लाने से दर्शकों को उस अनुभव को फिर से जीने का मौका मिलेगा, साथ ही इस शानदार फॉर्मेट का जादू नए दर्शकों तक भी पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें:- कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान
दूरदर्शन की देश में सबसे व्यापक प्रसारण पहुंच को देखते हुए, केबीसी (KBC) के जुड़ने से दर्शकों का जुड़ाव बढ़ने और प्राइम-टाइम सेगमेंट में दूरदर्शन के मनोरंजन प्रोग्रामिंग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह अधिग्रहण टेलीविजन और डिजिटल इकोसिस्टम में प्रतिष्ठित मनोरंजन संपत्तियों को पुनर्जीवित करने पर NH Studioz के बढ़ते फोकस को भी दर्शाता है, जिससे भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन फॉर्मेट्स की पहुंच और उम्र को और बढ़ाया जा सके।
