कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान
Bharat Bhagya Vidhata Motion Poster: ‘भारत भाग्य विधाता’ का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मचारियों, नर्सों और आम लोगों की बहादुरी को सलाम करती है।
- Written By: सोनाली झा
कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता का मोशन पोस्टर रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Film Bharat Bhagya Vidhata Motion Poster Release: अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। ‘द अनसीन हीरोज’ नाम के इस मोशन पोस्टर में उन आम लोगों की बहादुरी और इंसानियत को सलाम किया गया है, जिन्होंने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की मदद की थी।
फिल्म का मोशन पोस्टर अस्पताल के माहौल और वहां मौजूद कर्मचारियों की हिम्मत को दर्शाता है। इसमें नर्स, वार्ड बॉय, क्लीनर्स, सिक्योरिटी स्टाफ, लिफ्ट ऑपरेटर्स और एडमिनिस्ट्रेटर्स जैसे लोगों को श्रद्धांजलि दी गई है, जिन्होंने संकट की घड़ी में अपने कर्तव्य से बढ़कर मानवता को प्राथमिकता दी। पोस्टर यह संदेश देता है कि असली हीरो केवल वर्दी पहनने वाले लोग ही नहीं होते, बल्कि वे साधारण लोग भी होते हैं जो मुश्किल वक्त में दूसरों के लिए ढाल बन जाते हैं।
कंगना रनौत ने बताया फिल्म का उद्देश्य
फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने कहा कि ‘भारत भाग्य विधाता’ उन अनदेखे चेहरों को समर्पित है, जो किसी सम्मान या पहचान की उम्मीद किए बिना दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि संकट के समय इंसानियत ही सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है। कंगना के मुताबिक, अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी, खून से सने एप्रन पहनने वाले लोग और मरीजों की सेवा में जुटे साधारण कर्मचारी ही असली बहादुर होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: मौत के मुंह में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा सुरक्षाकवच और बचाएगा जान; कावेरी की अक्ल भी आएगी ठिकाने
Dilip Joshi Exit: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
आखिर किस हरकत से नाराज हुईं जरीन खान? पैपराजी से बोलीं- ‘फालतूगिरी मत करना’, वीडियो हुआ वायरल
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने सेक्सुअलिटी पर किया नया खुलासा, बोलीं- ‘फिलहाल किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहती’
निर्माता और निर्देशक ने शेयर किए विचार
फिल्म के प्रेजेंटर और निर्माता जयंतीलाल गड़ा ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी संवेदनशीलता और आपसी अपनापन है। उन्होंने बताया कि फिल्म उन सच्चाइयों को याद दिलाने की कोशिश करती है, जिन्हें लोग समय के साथ भूल जाते हैं। वहीं फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज तापड़िया का कहना है कि आज के दौर में बड़े धमाके और हिंसा दिखाना आसान है, लेकिन खामोश बहादुरी को पर्दे पर उतारना सबसे मुश्किल काम होता है।
दमदार स्टार कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में उन छोटे पलों को दिखाने की कोशिश की गई है, जब एक साधारण इंसान अपने डर को पीछे छोड़कर दूसरों की जान बचाने का फैसला करता है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका आघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आएंगे। भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
