Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Varanasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस

Varanasi Budget: एस एस राजामौली की 1200 करोड़ बजट वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के सेट से पहली तस्वीर लीक हुई है। वायरल फोटो में उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सेट नजर आया। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 28, 2026 | 06:31 PM

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mahesh Babu And Priyanka Chopra Film Varanasi Update: निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है, जिसका बजट करीब 1200 से 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब फिल्म के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह पहली बार है जब फिल्म के सेट से कोई तस्वीर लीक हुई है।

वायरल तस्वीर में एक विशाल ब्लू-स्क्रीन बैकग्राउंड नजर आ रहा है, जिसके चारों तरफ चट्टानों और बारीक नक्काशी वाले खंभों का भव्य सेट तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सेट फिल्म के ‘उग्रभट्टी गुफाओं’ वाले सीक्वेंस का हिस्सा है। हालांकि तस्वीर में कोई कलाकार या क्रू मेंबर दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन सेट की भव्यता ही फिल्म के बड़े स्तर को दिखाने के लिए काफी है।

फिल्म का रहस्यमयी सीक्वेंस

बताया जा रहा है कि इस खास सीक्वेंस को माता छिन्नमस्ता देवी की पौराणिक कथा से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है। इसी रहस्यमयी और शक्तिशाली थीम को फिल्म की कहानी में शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में महेश बाबू एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जो एक प्राचीन और खतरनाक शक्ति से मुकाबला करेगा। इस दौरान उनका किरदार देवी की कृपा और शक्ति प्राप्त करने के लिए उग्रभट्टी गुफाओं तक पहुंचेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान

Bashir Badr ने अपनी थीसिस में शामिल किए थे खुद के 87 शेर, दिल छू लेने वाली शायरी से फिल्मों में बनायी पहचान

Bashir Badr Death: जब अपनी ही लिखी शायरी भूल गए थे बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया सबकुछ, फिर…

प्रियंका चोपड़ा के किरदार पर सस्पेंस

माना जा रहा है कि ट्रेलर में इस सीक्वेंस की हल्की झलक पहले ही दिखाई जा चुकी है, लेकिन अब सामने आई तस्वीर ने फिल्म की दुनिया को और ज्यादा विस्तार से दिखाया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका निभा रही हैं। हालांकि उनके किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म में उनकी मौजूदगी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें- Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

IMAX और VFX पर खास फोकस

‘वाराणसी’ को IMAX फॉर्मेट के लिए तैयार किया जा रहा है और इसकी शूटिंग भी हाई-एंड कैमरों से की जा रही है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को लेकर भी मेकर्स बेहद सावधानी बरत रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजामौली ने कुछ खास सीक्वेंस के लिए अफ्रीका के घास के मैदानों में जाकर माइग्रेटरी जानवरों की रियल-टाइम फुटेज शूट करवाई थी, ताकि फिल्म को ज्यादा वास्तविक बनाया जा सके। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और इसे 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की तैयारी है।

S s rajamouli mahesh babu priyanka chopra film varanasi update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 06:31 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Priyanka Chopra
  • Rajamouli
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.