Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘फिर चुनाव ही क्यों हों?’; उद्धव सेना में टूट पर दिग्गज वकील कपिल सिब्बल ने उठाए बड़े कानूनी सवाल

Kapil Sibal Reacts To Shiv Sena UBT Split: शिवसेना यूबीटी में टूट पर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल का बड़ा बयान सामने आया है। बगावत को बताया असंवैधानिक, मामला अब कोर्ट में।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 17, 2026 | 05:31 PM

कपिल सिब्बल और उद्धव ठाकरे (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Kapil Sibal On Operation Tiger Shiv Sena UBT: महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के 6 लोकसभा सांसदों के पाला बदलने की खबरों ने अब देश के शीर्ष कानूनी गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है। इस महा-विभाजन पर देश के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए देश की मौजूदा चुनावी और संवैधानिक व्यवस्था पर बेहद गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने साफ कहा कि जनता द्वारा एक निश्चित चुनाव चिह्न पर चुने जाने के बाद सांसदों का इस तरह दूसरी पार्टी में चले जाना पूरी तरह से लोकतंत्र का मखौल उड़ाना है। कपिल सिब्बल के इस कड़े स्टैंड के बाद यह साफ हो गया है कि सांसदों की अयोग्यता का यह मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर बेहद आक्रामक रूप से लड़ा जाएगा।

Why Elections ? If the party symbol
Sends you to Parliament
How can you walk over
Join another party with another symbol
You did not get elected on that symbol ! No principle of constitutional law can permit this ! Immoral
Illegal
Unconstitutional
Over to Court ! — Kapil Sibal (@KapilSibal) June 17, 2026

सम्बंधित ख़बरें

नासिक: Dwarka Chowk Traffic Jam से मिलेगी मुक्ति, अगले 15 से 20 दिनों में खुलेंगे सभी सर्विस रोड

दल-बदल करवा कर संविधान की धज्जियां उड़ा रही है बीजेपी और शिवसेना, सुप्रीम कोर्ट की देरी पर भड़की अंजलि दमानिया

‘ये ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन ट्रेटर है…’ बागी सांसदों की अटकलों पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

दिल्ली जाएंगे फडणवीस, सीएम बनेंगे एकनाथ शिंदे, ऑपरेशन टाइगर के बाद शिवसेना नेता के बयान से मचा हड़कंप

सिब्बल ने दलबदल को बताया पूरी तरह असंवैधानिक

मौजूदा सियासी स्थिति पर कड़ा ऐतराज जताते हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, “आखिर देश में चुनाव क्यों हों? अगर किसी मूल राजनीतिक दल का सिंबल (चुनाव चिह्न) आपको संसद में भेजता है, तो आप जीतने के बाद कैसे किसी दूसरे चुनाव चिह्न वाली पार्टी में शामिल हो सकते हैं? आप उस विरोधी पार्टी के सिंबल पर जनता द्वारा नहीं चुने गए हैं!” सिब्बल ने आगे लिखा कि संवैधानिक कानून का कोई भी बुनियादी सिद्धांत इसकी अनुमति कतई नहीं दे सकता। यह पूरा घटनाक्रम पूरी तरह से अनैतिक, गैर-कानूनी और असंवैधानिक है। अब यह पूरा मामला देश की अदालत के हवाले है।

ये भी पढ़ें- दल-बदल करवा कर संविधान की धज्जियां उड़ा रही है बीजेपी और शिवसेना, सुप्रीम कोर्ट की देरी पर भड़की अंजलि दमानिया

लोकसभा में महज 3 सांसदों पर सिमटा उद्धव गुट

राजनीतिक सूत्रों और दावों के मुताबिक, लोकसभा में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के कुल 9 सांसदों में से 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ जाने का मन बना लिया है। इस बड़े झटके के बाद संसद के निचले सदन में उद्धव ठाकरे के पास अब केवल 3 वफादार सांसद ही बचे हैं। इस बीच, राजनीतिक हलकों में 7वें सांसद के रूप में नासिक से सांसद राजाभाऊ वाजे के टूटने की भी अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, वाजे ने तुरंत मीडिया के सामने आकर इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी अटूट आस्था केवल और केवल उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में है और वे पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

स्पीकर ओम बिरला से मिले संजय राउत और अनिल देसाई

इस बीच, टूट की खबरों से मचे हड़कंप के बाद डैमेज कंट्रोल और कानूनी घेराबंदी के लिए उद्धव गुट के शीर्ष नेता एक्शन में आ गए हैं। लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके चैंबर में एक महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने बताया कि उन्होंने बागी सांसदों के खिलाफ पार्टी का रुख और कानूनी दस्तावेज स्पीकर के सामने रख दिए हैं। राउत के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया है कि वे इस पूरे मामले में दलबदल विरोधी कानून और स्थापित नियमों के हिसाब से ही उचित कदम उठाएंगे। दूसरी तरफ, शिंदे गुट ने दावा किया है कि अभी भी ठाकरे गुट के 16 विधायक उनके संपर्क में हैं, जिससे महाराष्ट्र का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

Kapil sibal reacts to shiv sena ubt mp rebellion questions defection law om birla meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 05:31 PM

Topics:  

  • Kapil Sibal
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena UBT
  • Udhhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.