कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर तृतीयपंथियों के दो गुटों में मारपीट, वायरल वीडियो से सुरक्षा पर सवाल
Kalyan Railway Station: कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास 'असली-नकली' के विवाद में तृतीयपंथियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो वायरल होने से स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।
- Written By: रूपम सिंह
कल्याण रेलवे स्टेशन (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Kalyan Railway: कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर शनिवार दोपहर तृतीयपंथियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। करीब 10 से 15 मिनट तक चले इस हंगामे से स्टेशन परिसर में अफरा- तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक कथित तृतीयपंथी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया।
‘असली-नकली’ के विवाद में भिड़े दोनों गुट
घटना के दौरान मौके पर कथित तौर पर एक ही पुलिसकर्मी मौजूद था। हालांकि, वायरल वीडियो और इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कल्याण पश्चिम में कथित तौर पर ‘असली और नकली’ तृतीयपंथियों को लेकर दो गुटों के बीच विवाद की शिकायतें सामने आती रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: तुमसर तहसील में नई मैंगनीज खदानें शुरू करने की मांग, हजारों रोजगार की उम्मीद
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में प्री-ऑडिट खत्म करने की तैयारी, ठेका कर्मियों की होगी समीक्षा, मेयर ने दिए निर्देश
वर्धा के 153 जिला परिषद स्कूल भवन खतरनाक घोषित, शासन को भेजे जाएंगे नए निर्माण के प्रस्ताव
एलटीटी में 4 से 14 अगस्त तक 11 दिनों का विशेष ब्लॉक, दो एक्सप्रेस ट्रेनें ठाणे स्टेशन तक ही चलेंगी
इसी विवाद को लेकर शनिवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू होने की बात कही जा रही है। स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले परिसर के पास खुलेआम हुई इस घटना ने पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- एलटीटी में 4 से 14 अगस्त तक 11 दिनों का विशेष ब्लॉक, दो एक्सप्रेस ट्रेनें ठाणे स्टेशन तक ही चलेंगी
सुनसान इलाकों में तृतीयपंथियों की गतिविधियां बढ़ी
बस स्टैंड परिसर में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्टेशन के आसपास के सुनसान इलाकों में कुछ तृतीयपंथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। कुछ लोगों द्वारा युवकों को सुनसान जगहों पर ले जाकर उनके साथ लूटपाट किए जाने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं।
नागरिकों की मांग है कि स्टेशन परिसर और आसपास के सुनसान इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ सीसीटीवी निगरानी मजबूत की जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्टेशन पर खुलेआम होने वाले ‘मारपीट’ पर आखिर लगाम कब लगेगी ?
