Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जयभीमनगर में दंपति पर हमला, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोपी को बताया कुख्यात गैंगस्टर

Kalwa Jaibhimnagar Stabbing Case: ठाणे के कलवा स्थित जयभीमनगर में पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। चाकूबाजी में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 10, 2026 | 10:35 AM

कलवा चाकूबाजी घटना (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kalwa Jaibhimnagar Stabbing Case Update: कलवा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत जयभीमनगर इलाके में मामूली विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। इलाके में अवैध चालियों का निर्माण करने वाले जयप्रकाश बिंद ने घर में घुसकर दंपति पर हमला किया। जिसमें महिला घायल हो गई।

पुलिस स्टेशन में दोनों तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बीच घटना को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया पर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है।

पूर्वीचा तडीपार आणि आता दोन खुनांच्या गुन्ह्य़ात सहभागी असलेला कुख्यात गुंड जयप्रकाश बीन हा कळव्याच्या जयभीम नगरमध्ये हैदोस घालून दहशत माजवत आहे. अनेक महिलांना धमकावत आहे, अनेक महिलांना शारिरीक त्रास देऊन छळत आहे. पोलीस स्टेशनमध्ये तक्रारी करूनही काहीच फायदा झालेला नाही.
नुकतेच… pic.twitter.com/w0QNOFz73B
— Dr.Jitendra Awhad (@Awhadspeaks) May 8, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पालघर के सातपाटी में 350 करोड़ की मत्स्य बंदर परियोजना शुरू, मछुआरों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महिला एवं बाल विकास विभाग में डिजिटल ट्रांसफर सिस्टम लागू

Fruit Vegetable Adulteration: महाराष्ट्र में फल-सब्जियों में मिलावट पर सख्ती, दोषियों के लाइसेंस होंगे रद्द

New Thane Railway Station: ठाणे-मुलुंड के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन, 245 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

जिसमें उन्होंने आरोपी जयप्रकाश बिंद का नाम लिया और ट्वीट में कहा कि जयप्रकाश बिंद का ‘अक्कू यादव’ बनना तय है। शिकायतकर्ता सोनाली विश्वकर्मा के मुताबिक, जयप्रकाश बिंद का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है। 2021 में उसके पिता ने बिंद को घर की मरम्मत का काम दिया था। इसके लिए बिंद ने उनसे पांच लाख रुपये लिए थे।

इसको लेकर बिंद और विश्वकर्मा परिवारों के बीच पिछले कई सालों से झगड़ा चल रहा था। इस बीच 7 मई की शाम को बिंद परिवार ने इलाके की एक महिला के खिलाफ कलवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला के पेट में घोंप दिया चाकू

  • बताया जाता है कि सोनाली के घर आने के बाद उन्होंने उसे गाली दी और उसके घर पर पत्थर फेंके और चले गए। 8 मई को रात करीब 1 बजे बिंद के दो बेटे घर के बिजली के मीटर का बॉक्स हथौड़े से तोड़ रहे थे। जयप्रकाश और मीना लकड़ी के डंडे लेकर बाहर खड़े थे। उसके बाद उन्होंने सोनाली के परिवार को धमकाया।
  • साथ ही, बिद का एक बेटा चाकू लेकर आया था। उस चाकू से उसने सोनाली और उसके पिता पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद उन्होंने इलाके के लोगों को भी धमकाया। कुछ देर बाद जब पूनम तिवारी वहां आईं, तो बिद के बेटे ने उनके पेट में चाकू घोप दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वे वहां से चले गए। घायलों को लोगों ने कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें :- पालघर के सातपाटी में 350 करोड़ की मत्स्य बंदर परियोजना शुरू, मछुआरों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

तड़ीपार किया गया था जयप्रकाश बिंद

इस घटना के बाद विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया पर ‘एक्स’ ट्वीट किया। इसमें लिखा कि ‘जयप्रकाश बिंद, जो पहले तड़ीपार किया गया था। और 2 हत्याओं में शामिल एक कुख्यात गैंगस्टर है।

अब वह कलवा के जयभीम नगर में आतंक फैला रहा है। वह महिलाओं को धमका रहा है। पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कुछ नहीं हुआ। उसने एक महिला के पेट और पीठ में चाकू घोंप दिया, महिला का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Kalwa jaibhimnagar stabbing case jitendra awhad reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 10:35 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.