

Mumbra News : शरद पवार गुट के मुंब्रा-कलवा अध्यक्ष शमीम खान द्वारा विधायक जितेंद्र आव्हाड की मौजूदगी में “पाकिस्तान ज़िंदाबाद” के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अब मुंब्रा पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि यह घटना लगभग 9 महीने पहले हुई एक रैली के दौरान की है।
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। इसी घटना के विरोध में मुंब्रा में पाकिस्तान के खिलाफ एक रैली निकाली गई थी, जिसमें पूर्व मंत्री एवं मुंब्रा-कलवा के विधायक जितेंद्र आव्हाड सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
रैली के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाज़ी करते समय शमीम खान ने गलती से “पाकिस्तान मुर्दाबाद” की जगह “पाकिस्तान ज़िंदाबाद” कहा। अपनी गलती का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत नारा सुधारते हुए “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए। बताया जाता है कि यह वीडियो करीब 8 महीने पुराना है।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, शमीम खान के खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो पोस्ट में घटना कि आलोचना की जा रही है।