

Satpati Fishing Port Project News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के सातपाटी गांव में को अत्याधुनिक सातपाटी मत्स्य बंदर विकास परियोजना का भूमिपूजन समारोह राज्य के मत्स्य व्यवसाय एवं बंदर मंत्री नितेश राणे के हाथों संपन्न हुआ।
करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह बंदर पारंपरिक मछुआरों के लिए आधुनिक सुविधाओं और आर्थिक मजबूती का नया केंद्र बनेगा ऐसा मंत्री राणे ने कहा। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री एवं पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक ने कहा कि सातपाटी बंदर का विकास केवल एक आधारभूत परियोजना नहीं, बल्कि पालघर जिले के आर्थिक परिवर्तन की मजबूत नींव साबित होगा।
महाराष्ट्र शासन और महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड के माध्यम से विकसित किए जा रहे इस प्रकल्प के तहत बंदर का गहरीकरण, आधुनिक जेट्टी, सुरक्षित नौकायन व्यवस्था, मछली प्रक्रिया केंद्र तथा पर्यटन को बढ़ावा देने वाली विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी।