- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Juhu House Burglary Domestic Help Arrested 53 Lakh Theft
Burglary: वरिष्ठ व्यापारी के घर सेंधमारी का खुलासा, जुहू पुलिस ने दो घरेलू नौकर दबोचे
Mumbai के जुहू इलाके में घरेलू कर्मचारियों ने एक वरिष्ठ नागरिक व्यापारी के घर से 53 लाख रुपये से अधिक की चोरी की। जुहू पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सेंधमारी का पर्दाफाश किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

क्राइम न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Juhu House Burglary Case: जुहू पुलिस ने दो घरेलू कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक वरिष्ठ नागरिक व्यवसायी के घर में सेंधमारी कर, 53 लाख रुपये से अधिक की कीमती वस्तुएं चुराया है।
आरोपियों की पहचान शक्ति शंकर मंडल और विजय देवेंद्र के रूप में हुई है। दोनों सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। मंडल का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ तीन से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं।
CO जांच के दौरान पता चला कि विजय ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए यह अपराध किया था। पुलिस के अनुसार, यह चोरी विले पार्ले में अपनी पत्नी के साथ रहने वाले 76 वर्षीय व्यापारी नौशाद पटेल के घर पर हुई। पटेल रबर उत्पादन का व्यवसाय करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
संगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
रेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
ढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
ये भी पढ़ें :- Raigad: नामांकन वापसी के बाद पनवेल में बदले समीकरण, 18 जिप व 46 पंस उम्मीदवार मैदान में
खिड़की की ग्रिल काट अंदर घुसे चोर
1 जनवरी को दंपति ने अपने फ्लैट को अच्छी तरह से बंद करके गुजरात में रिश्तेदारों से मिलने के लिए प्रस्थान किया था। 8 जनवरी को जब उनका पोता घर लौटा, तो उसने घर को अस्त-व्यस्त पाया और परिवार को इसकी सूचना दी प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोरो ने खिड़की की ग्रिल काटकर प्रवेश किया, वे हीरे जड़े आभूषण और 5.30 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए, जिसमें 1.35 लाख रुपये नकद शामिल थे। पटेल की शिकायत के बाद, जुहू पुलिस ने घर में सेंधमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इलाके के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने शक्ति मंडल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
Juhu house burglary domestic help arrested 53 lakh theft
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
Apr 03, 2026 | 08:29 PMसंगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
Apr 03, 2026 | 08:28 PMरेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:21 PMExplainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM










