जुहू चौपाटी पर 15 नवंबर को सजेगा 29वां छठ महोत्सव, एकनाथ शिंदे होंगे मुख्य अतिथि; शेखर सुमन का होगा सम्मान

Juhu Chowpatty 29th Chhath Puja: मुंबई के जुहू चौपाटी पर 15 नवंबर को 29वां छठ पूजा महोत्सव होगा। एकनाथ शिंदे मुख्य अतिथि होंगे, जबकि शेखर सुमन और सोनू सूद सम्मानित किए जाएंगे।
Juhu Chowpatty 29th Chhath Puja Eknath Shinde And Shekhar Suman
छठ महोत्सव(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई के जुहू चौपाटी पर 15 नवंबर को 29वां छठ महोत्सव आयोजित होगा।

  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

  • प्रसिद्ध अभिनेता शेखर सुमन को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Juhu Chowpatty 29th Chhath Puja Eknath Shinde And Shekhar Suman: मुंबई के जुहू चौपाटी पर रविवार, 15 नवंबर को 29वें भव्य छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शिवसेना नेता संजय निरुपम और बिहारी फ्रंट की ओर से आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता, गायक और टीवी होस्ट शेखर सुमन को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘बिहार गौरव’ सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं, अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम

आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव जुहू बीच पर पामग्रोव होटल के पीछे आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। पिछले 29 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह महोत्सव मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उत्तर भारतीय समाज के लिए आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकजुटता का प्रमुख मंच बन गया है।

Juhu Chowpatty 29th Chhath Puja Eknath Shinde And Shekhar Suman
मुंबई में पटाखे फोड़ने पर खूनी विवाद! महिला को जमीन पर गिराकर डंडों से पीटा, पति और बच्ची भी घायल; 4 गिरफ्तार

भोजपुरी और मैथिली गीतों से सजेगी शाम

आयोजकों ने बताया कि छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महापर्व है। मुंबई में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग इस पर्व को पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

Juhu Chowpatty 29th Chhath Puja Eknath Shinde And Shekhar Suman
मुंबई में छठ गीतों पर सियासी घमासान, किशोरी पेडनेकर का हमला; संजय निरुपम का पलटवार, MNS ने दिया अल्टीमेटम

छठ पर्व की परंपरा और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने की पहल

इस बार कार्यक्रम में भोजपुरी और मैथिली भाषा के भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहेंगी। लोकप्रिय भोजपुरी गायिका अनामिका त्रिपाठी और गायक रोहित रुद्र अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को छठी मैया की आराधना में शामिल करेंगे।

आयोजकों के मुताबिक, छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम के माध्यम से छठ पर्व की परंपराओं, बिहार की लोकसंस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।