मुंबई में पटाखे फोड़ने पर खूनी विवाद! महिला को जमीन पर गिराकर डंडों से पीटा, पति और बच्ची भी घायल; 4 गिरफ्तार

Andheri Firecracker Dispute: मुंबई के अंधेरी पूर्व के मरोल कृष्णा नगर में दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ। 8-10 लोगों ने दंपति और उनकी बच्ची पर हमला किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
mumbai andheri diwali firecracker dispute couple child attack four arrested
गिरफ्तारी की सांकेतिक फोटो(सोर्स: IANS)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई के अंधेरी पूर्व में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष हुआ।

  • आरोपियों ने महिला और उसके पति तथा बच्ची पर हमला किया।

  • पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोचा।

Mumbai Andheri Diwali Firecracker Dispute: मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित मरोल कृष्णा नगर इलाके में दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक गैंग ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। 8 से 10 लोगों के गैंग ने महिला को जमीन पर गिराकर डंडे से बेरहमी से पिटाई की।

जब महिला का पति उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी जमकर पीटा। इस हमले में पति-पत्नी और उनकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जोगेश्वरी स्थित बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटाखों को लेकर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दीपावली के मौके पर अंधेरी पूर्व के मरोल कृष्णा नगर इलाके में गुप्ता परिवार की छोटी बच्ची गली में खाली जगह पर पटाखे फोड़ रही थी। इसी दौरान बादल गोस्वामी और उसकी गैंग ने पटाखे फोड़ने का विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने गुप्ता परिवार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

mumbai andheri diwali firecracker dispute couple child attack four arrested
मुंबई: विलय किए बिना सीधे NDA के साथ जाएं?राष्ट्रवादी के विलीनीकरण पर शरद पवार गुट में 4 अलग-अलग राय

मारपीट में दंपति और उनकी छोटी बच्ची भी घायल

विवाद इतना बढ़ गया कि बादल गोस्वामी और अन्य लोगों ने मिलकर गुप्ता परिवार पर हमला कर दिया। 8 से 10 लोगों ने महिला को जमीन पर गिराकर डंडे से बेरहमी से पीटा। पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उस पर भी हमला कर दिया। इस मारपीट में दंपति के साथ उनकी बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस मामले में मुंबई की एमआईडीसी पुलिस ने 8 से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गैंग के कथित सरगना बादल गोस्वामी के साथ धर्मेंद्र राजभर, जितेंद्र राजभर और श्याम नारायण गुप्ता को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

mumbai andheri diwali firecracker dispute couple child attack four arrested
पुणे में छठ पूजा पर मनपा का बड़ा कदम, हर साल मिलेगा अलग बजट; नगरसेवक सुहास टिंगरे का प्रस्ताव मंजूर

विलेपार्ले में भी हुई थी हत्या की घटना

इससे पहले मुंबई शहर के विलेपार्ले में दीपावली की रात को पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को हिरासत में लिया था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे विलेपार्ले पश्चिम के वी.एम. रोड स्थित सानिध्य बिल्डिंग के सामने एचडीएफसी बैंक के पास फुटपाथ पर यह घटना हुई थी।