महाराष्ट्र में घटेंगे पेट्रोल-डीजल दाम? जयंत पाटिल ने CM फडणवीस को पत्र लिखकर कर दी ये बड़ी मांग
Petrol Diesel Price: महाराष्ट्र में ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर पेट्रोल-डीजल से वैट और अधिभार तुरंत हटाने की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने
जयंत पाटिल व CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा गया पत्र (डिजाइन फोटो)
Jayant Patil Letter To Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच सियासत गरमा गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर एक बड़ी मांग कर दी है। जयंत पाटिल ने पेट्राेल और डीजल से वैट तथा अधिभार तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि इससे ईंधन की कीमतें कम होंगी और बढ़ती महंगाई के बीच लोगों को राहत मिलेगी।
जयंत पाटिल ने CM फडणवीस को लिखा पत्र
महाराष्ट्र के पूर्व वित्त मंत्री जयंत पाटिल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि CM देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर बताया है कि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और तुरंत राहत उपायों की आवश्यकता है।
राज्य सरकार पेट्रोल-डिझेलवर आकारत असलेला व्हॅट आणि सरचार्ज रद्द केल्यास इंधनाचे दर लक्षणीयरीत्या कमी होऊ शकतात. यामुळे केवळ वाहनधारकांनाच नव्हे, तर वाहतूक, शेती आणि उद्योग क्षेत्रालाही मोठा दिलासा मिळेल. कठीण आर्थिक परिस्थितीत नागरिकांच्या हिताचा विचार करून राज्य शासनाने… pic.twitter.com/AMLdOfdZEf — Jayant Patil- जयंत पाटील (@Jayant_R_Patil) May 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चीनी मिलों को राहत, प्याज किसानों को सीधा लाभ, दिल्ली बैठक में फडणवीस अमित शाह के बीच बनी ऐतिहासिक सहमति
महायुति में सीट के लिए खींचतान, जलगांव सीट पर गुलाबराव पाटील और गिरीश महाजन आमने-सामने
फर्जी रसीदों से महिलाओं को लगाया चूना, अंजनगांव सुर्जी के मिनी बैंक संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप
बीड में सौतेली मां-बेटे के अफेयर का खौफनाक अंत, बदनामी के डर से बेटे ने पीया जहर, सदमे में मां ने लगाई फांसी
आम लोगों पर महंगाई का सीधा असर
जयंत पाटिल ने आगे कहा कि खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण महाराष्ट्र एवं पूरे देश की आर्थिक स्थिति पर गंभीर दबाव पड़ा है। खाद्य तेल, सब्जियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है।
जयंत पाटिल ने दावा किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि महंगाई का बोझ बढ़ा रही है और इसने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में ईंधन की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में पेट्रोल 111.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
10.12 रुपये प्रति लीटर अधिभार वसूल रही सरकार
पाटिल ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार वर्तमान में पेट्रोल पर लगभग 25 प्रतिशत मूल्य वर्धित कर (वैट) और 10।12 रुपये प्रति लीटर अधिभार वसूल रही है। वहीं डीजल पर राज्यभर में लगभग 24 प्रतिशत वैट और तीन रुपये प्रति लीटर अधिभार लगाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर वैट और अधिभार समाप्त करे। उनका दावा है कि ऐसा करने से ईंधन की कीमतें घटकर लगभग 70-80 रुपये प्रति लीटर तक आ सकती हैं और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
