कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा; जयंत पाटील ने केंद्र से मांगी कीमतों में कटौती
Jayant Patil Demands Petrol Diesel Price Cut: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दामों में गिरावट के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होने पर जयंत पाटील ने ईंधन दरों में तत्काल कटौती करने की मांग की।
- Written By: अपूर्वा नायक
जयंत पाटिल फ्यूल प्राइस डिमांड (सौ. डिजाइन फोटो )
Jayant Patil Demands Petrol Diesel Price Cut News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं होने पर राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील ने केंद्र सरकार से ईंधन की दरों में तत्काल कटौती करने की मांग की है।
उनका कहना है कि कच्चा तेल सस्ता होने का लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए, जयंत पाटील ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगभग 30 डॉलर प्रति बैरल तक घट गई है।
इसके बावजूद देश के उपभोक्ताओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ईंधन की ऊंची कीमतें आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के महंगे होने से किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों के खर्च बढ़ गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
डिग्रियां व तजुर्बा धरा रह गया, ठगों का सिम कार्ड वाला आइडिया चल गया; नागपुर के रिटायर्ड अभियंता के साथ ठगी
Maharashtra RTI Rule: आरटीआई नियमों में बदलाव पर अन्ना हजारे नाराज, सरकार के खिलाफ अनशन की चेतावनी
नागपुर में मॉडल मिल पुनर्विकास अटका, 320 परिवारों की सुरक्षा पर संकट, पुनर्विकास कार्य अधर में ठेकेदार पर सवाल
मुंबई-ठाणे और रायगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा के आसार
सरकार से की अपील
- परिवहन लागत बढ़ने का असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ता है, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ रहा है।
- जयंत पाटील ने केंद्र सरकार से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी करने की अपील की।
- उन्होंने कहा कि इससे करोड़ों लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra RTI Rule: आरटीआई नियमों में बदलाव पर अन्ना हजारे नाराज, सरकार के खिलाफ अनशन की चेतावनी
ईंधन कीमतों पर बहस तेज
कच्चे तेल की कीमतों और घरेलू ईंधन दरों के बीच अंतर को लेकर समय-समय पर राजनीतिक और आर्थिक बहस होती रही है। जयंत पाटील के इस बयान के बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों और उनसे जुड़े कर ढांचे को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है।
